Nature Nature

सड़क दुरुस्तीकरण कार्य प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश,यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित हो, जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

Nature

समाचारगढ़ बीकानेर, 25 सितंबर। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने कहा कि मानसून का दौर खत्म होने के साथ ही जिले की क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत एवं दुरुस्तीकरण कार्यों में तेजी लाई जाए। डीएलबी की सड़कों के मरम्मत कार्य 10 अक्टूबर तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जिला कलेक्टर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सार्वजनिक निर्माण विभाग और जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि बजट घोषणाओं में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत हेतु प्रत्येक विधानसभा को पांच-पांच करोड़ तथा अतिरिक्त आठ करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से स्वीकृत सड़कों को सूची यूआईटी और निगम को भिजवाई जाए, जिससे दोहरी स्वीकृति नहीं हो। उन्होंने सड़क मरम्मत कार्य समयावधि में करवाने और इनकी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने नगर निगम एवं यूआईटी को शहरी क्षेत्र में लगाए गए अनधिकृत होर्डिंग्स हटवाने व संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सर्किट हाउस के सामने लगाए गए बेतरतीब होर्डिग को तुरंत प्रभाव से हटाने को कहा।
जिला कलेक्टर ने वाहनों की रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए म्यूजियम रोड, जयपुर रोड बीएसएफ गेट के सामने व अन्य व्यस्त सड़कों पर रंबल स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात एवं परिवहन विभाग द्वारा कोचिंग संस्थानों में युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए सघन अभियान चलाया जाए। शिक्षा विभाग ‘नो बैग डे’ पर जागृति शिविरों का आयोजन कर, विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दे। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्य मार्गों के अनाधिकृत स्थानों पर बसों का ठहराव ना हो, इसकी मॉनिटरिंग की जाए।
जिला कलेक्टर ने टोल नाकों पर हेलमेट चेकिंग व आई चेकअप कैंप आयोजित करने, राजमार्गों पर अवैध कट बंद करने, बसों में स्पीड गवर्नर एवं रिफ्लेक्टर लगाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव, यूआईटी सचिव डॉ. अपर्णा गुप्ता, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, सार्वजनिक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता पंकज यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल। समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights