Nature Nature

संघर्ष की चेतावनी: ट्रॉमा सेंटर की मांग पर जनता का 226वें दिन भी धरना, 28 मई को होगा बड़ा फैसला

Nature

समाचार गढ़ 26 मई 2025 सोमवार को उपखंड कार्यालय के आगे ट्रॉमा सेंटर संघर्ष समिति की बैठक मदनलाल प्रजापत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। यह धरना 226वें दिन भी जारी रहा। बैठक में पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारीलाल महिया ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि ट्रॉमा सेंटर व उपजिला अस्पताल की मांग को लेकर जनता पिछले सात महीनों से सड़कों पर है, लेकिन सरकार, प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने आमजन को बेसहारा छोड़ दिया है।

महिया ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रतिनिधि अब भी नहीं चेते तो जनता सड़कों पर उतरकर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनता में गुस्सा है और यह गुस्सा किसी भी समय आग का रूप ले सकता है।

संघर्ष समिति के रामकिशन गावड़िया और हरिप्रसाद सिखवाल ने बताया कि 28 मई को धरनास्थल पर समिति की विस्तृत बैठक होगी, जिसमें आगामी बड़े प्रदर्शन की रणनीति तय की जाएगी।

आज की बैठक में एसएफआई नेता मुकेश ज्याणी, भंवरलाल प्रजापत, मालाराम सियाग, रामलाल गोदारा, विवेक लावा, राजेंद्र स्वामी, शौकीन काजी, काननाथ जाखड़, प्रकाश गांधी, राजू गुसाईं, कमलजीत सिंह, अमरगिरी, कालू छींपा, कालू चुनगर, हनुमान कूकना, हुकमनाथ सिद्ध, मोटाराम रीडी, उस्मान आरिफ, डूंगर महिया समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने परिवार को गुमराह करने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights