Nature Nature

प्रति दिन जयपुर ट्रेन शुरू की जाए,
रेल प्रबंधक का श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच द्वारा स्वागत एवं ज्ञापन

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। गुरुवार दोपहर दो बजे सौ से अधिक रेल्वे अधिकारियों तथा कर्मचारियों के अमले के साथ उत्तर पश्चिम रेल्वे के जनरल मैनेजर श्री विजय कुमार शर्मा स्पेशल निरीक्षण यान से श्रीडूंगरगढ़ रेल्वे स्टेशन पहुंचे। यहां प्रतीक्षारत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने जी एम महोदय का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने श्रीडूंगरगढ़ रेल्वे सेवा से सम्बन्धित आवश्यकताओं और समस्याओं के निवारण हेतु ज्ञापन सौंपे।
श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच के अध्यक्ष श्याम महर्षि, उपाध्यक्ष डाॅ चेतन स्वामी, उपाध्यक्ष लाॅयन महावीर माली, उपाध्यक्ष विनोद गुसाईं, मंत्री राजकुमार स्वामी तथा मंच से जुड़े अनेक सदस्यों ने निम्न मांगों के साथ ज्ञापन की प्रति जी एम तथा बीकानेर डी आर एम को सौंपी। ज्ञापन में कहा गया कि
• जयपुर और दिल्ली प्रतिदिन अवागमन के लिए इन्टरसिटी ट्रेन चालू की जावे।
• वेटिंग रूम का निर्माण किया जाए।
• एक नम्बर प्लेटफार्म के टिन शेड का विस्तार किया जाए,वहीं प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर भी टिन शेड का निर्माण करवाया जाए।
•एक नम्बर प्लेट फॉर्म काफी नीचा है, उसका रेल पायदान तक निर्माण कराया जाए।
• बीदासर की ओर जाने वाले रेल फाटक पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए।
• प्लेटफॉर्म पर कोच इन्डिकेटर लगवाए जाएं।
• गाड़ियों के रुकने का समय 2 मिनिट से बढ़ाकर 4 मिनिट होना चाहिए।
डाॅ चेतन स्वामी ने अपने उद्बोधन में जी एम महोदय से विशेष निवेदन किया कि पूर्व में इस रूट से जयपुर ट्रेन चला करती थी, उसे अब पुनः शुरू किया जाए। जी एम ने सारी बातें सहानुभूति पूर्वक सुनी। ज्ञापन प्रदान करने में श्री विमल भाटी, विक्रम कोटड़िया, शुभकरण पारीक पत्रकार, मालचंद सिंघी, तुलसीराम चौरड़िया भी साथ रहे।

  • Related Posts

    राजस्थान पुलिस को मिले छह नए आईपीएस अधिकारी, गृह मंत्रालय ने जारी की पदोन्नति सूची

    राजस्थान पुलिस को मिले छह नए आईपीएस अधिकारी, गृह मंत्रालय ने जारी की पदोन्नति सूची समाचार गढ़ | राजस्थान पुलिस को वरिष्ठ स्तर पर बड़ी मजबूती मिली है। केंद्र सरकार…

    अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, दोनों देशों के बीच हमलों का सिलसिला तेज; मध्य-पूर्व में बढ़ी चिंता

    अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, दोनों देशों के बीच हमलों का सिलसिला तेज; मध्य-पूर्व में बढ़ी चिंता समाचार गढ़ | अंतरराष्ट्रीय डेस्क अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव एक बार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान पुलिस को मिले छह नए आईपीएस अधिकारी, गृह मंत्रालय ने जारी की पदोन्नति सूची

    राजस्थान पुलिस को मिले छह नए आईपीएस अधिकारी, गृह मंत्रालय ने जारी की पदोन्नति सूची

    अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, दोनों देशों के बीच हमलों का सिलसिला तेज; मध्य-पूर्व में बढ़ी चिंता

    अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, दोनों देशों के बीच हमलों का सिलसिला तेज; मध्य-पूर्व में बढ़ी चिंता

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    सोनम वांगचुक के अनशन से राहुल गांधी की दूरी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दी यह सफाई

    सोनम वांगचुक के अनशन से राहुल गांधी की दूरी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दी यह सफाई

    अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

    अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights