Nature Nature

आगामी जन आक्रोश यात्रा को लेकर श्री डूंगरगढ़ शहर की मीटिंग। उदासीनता कर रही है आंदोलन को मजबूर, रेलवे जीएम को दिया ज्ञापन। विधायक के प्रतिनिधिमंडल ने जीएम को रेलवे मांगों से करवाया अवगत, सौंपे मांगपत्र

Nature

आगामी जन आक्रोश यात्रा को लेकर श्री डूंगरगढ़ शहर की मीटिंग में चेयरमैन,पार्षदों मंडल कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठकर बनाया रूट चार्ट, रूपरेखा – जिलाध्यक्ष सारस्वत

श्रीडूंगरगढ़ । भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने श्री डूंगरगढ़ शहर कार्यकारिणी और पार्षदों की मीटिंग में जन आक्रोश यात्रा की रूपरेखा तैयार की जिसमें सारस्वत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर जन आक्रोश यात्रा शहर के प्रत्येक वार्ड से निकाली जायेगी जिसमें सभी को अलग अलग जिम्मेदारी बांटते हुए कार्यक्रम करना है । इस दौरान चेयरमैन मानमल शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा,महामंत्री महेश राजोतिया, रोशन अली छींपा,पार्षदगण जगदीश गुर्जर,विनोद गुंसाई,श्याम सुंदर पुरोहित,गोपाल छापोला,विक्रम सिंह,लोकेश गौड़,पवन उपाध्याय,रजत आसोपा, भरत सुथार,वेदप्रकाश शर्मा,पूर्व पार्षद फूशाराम पारीक,सुरेंद्र चुरा,युवा मोर्चा से भवानी प्रकाश,महेंद्र राजपूत, किशन पूरी, ओम सिंह राजपुरोहित,महेंद्र सिंह तंवर, एस सी मोर्चा से अनिल वाल्मीकि,विष्णु वाल्मीकि, ओम प्रकाश आदि ने मीटिंग में अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शहर के प्रत्येक वार्ड में सभी कार्यकर्ताओं को सूचना देकर जन आक्रोश कार्यक्रम में भाग लेने लिए रूपरेखा में अपनी राय रखी और कार्यक्रम को मजबूती से करने की शपथ ली ।

उदासीनता कर रही है आंदोलन को मजबूर, रेलवे जीएम को दिया ज्ञापन।

श्रीडूंगरगढ़। गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए आये उत्तर पश्चिम रेलवे के जीएम विजय शर्मा को यूथ कांग्रेस द्वारा देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में ज्ञापन दिया गया। ओर लंबे समय से श्रीडूंगरगढ़-बीदासर रोड़ पर रेलवे ओवरब्रिज की मांग पर चल रहे आंदोलन की जानकारी दी। बाना ने बताया कि ज्ञापन में पूर्व में किये गए पात्रचार कि जानकारी देते हुए क्षेत्र के सैंकड़ो गांवो ओर लाखों लोगों को हर रोज होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया गया। इस मौके पर अभी तक इस सबंध में रेलवे अधिकारियों द्वारा बरती गई उदासीनता पर रोष जताया गया और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लाखो जिंदगी से खिलवाड़ नही करने की चेतावनी देते हुए रेलवे ओवरब्रिज के सबन्ध में रेलवे द्वारा किये जाने वाले कार्य शीघ्रताशीघ्र करवाने की मांग की गई। इसके अभाव में आंदोलन को तेज करने की चेतावनी भी दी गई।

विधायक के प्रतिनिधिमंडल ने जीएम को रेलवे मांगों से करवाया अवगत, सौंपे मांगपत्र

श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर उत्तर-पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक विजय शर्मा के वार्षिक निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर क्षेत्र की रेलवे संबंधी मांगों से अवगत करवाकर मांगपत्र सुपुर्द किए। क्षेत्रीय विधायक के प्रतिनिधि के तौर पर शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी के पिता कन्हैयालाल सिहाग के नेतृत्व में जीएम को ज्ञापन सौंपकर श्रीडूंगरगढ़ रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण करने व विभिन्न ग्रामीण मार्गों पर रेलवे अण्डरब्रिजों का निर्माण करवाने की बात प्रमुखता से कही गई। इसके अलावा बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस गाड़ी का देहरादून तक विस्तार करने एवं यात्रियों की सुविधा अनुसार समय परिवर्तन कर सूडसर रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने, बीकानेर-जयपुर के मध्य नियमित पैसेंजर गाड़ी का संचालन करने, बीकानेर-प्रयागराज वाया जयपुर ट्रेन का सूडसर रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने, बीकानेर-रतनगढ़ पैसेंजर गाड़ी का यात्रियों की सुविधानुसार समय में परिवर्तन करने, बिग्गा बास रामसरा के हाल्ट स्टेशन के प्लेटफार्म को ऊंचा करने, श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार कर एक नं. प्लेटफार्म को ऊंचा उठाने, सूडसर स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण करवाने सहित अन्य मांगों से संबंधित पत्र सौंपे गए।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के बजट पूर्व समन्वय स्थापित कर रेलवे ओवरब्रिज व अण्डरब्रिजों के निर्माण हेतु सकारात्मक रूख अपनाने की बात कही ताकि आगामी बजट में रेलवे ओवरब्रिज व अण्डरब्रिज की घोषणा राज्य सरकार करें। इस दौरान विधायक निजी सहायक संदीप चौधरी, किसान सभा के नारायण गिला उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights