Nature Nature

झुंझुनूं उपचुनाव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला, पेपर लीक प्रकरण पर साधा निशाना

Nature

समाचारगढ़ 9 नवम्बर 2024 झुंझुनूं उपचुनाव के मैदान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुलताना में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने झुंझुनूं की धरती की वीरता और उद्यमिता को सराहा और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार को अभी 11 महीने हुए हैं, और एक साल पूरा होते ही हम अपने कार्यकाल का पूरा हिसाब जनता को देंगे।” उन्होंने पिछले शासनकाल के पेपर लीक मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान 19 में से 17 पेपर लीक हुए थे, जिसमें 200 से अधिक अपराधियों को जेल भेजा गया है। उन्होंने युवाओं को आश्वासन दिया कि वे अपनी तैयारियों में जुटें क्योंकि नई वैकेंसी जल्द ही आएंगी।

कांग्रेस के 70 साल के शासन पर भ्रष्टाचार का आरोप
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा, “कांग्रेस ने 70 साल में सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। अब झुंझुनूं की जनता को नई दिशा में सोचने का समय आ गया है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है और अगले पांच साल में 4 लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य पूरा करेगी।

उन्होंने कांग्रेस की राजनीति को झूठ और समाज को बांटने वाला बताते हुए कहा, “हमारी योजनाएं हर जाति और हर मजहब के लिए हैं। हमने कभी जाति का भेदभाव नहीं किया।”

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights