Nature Nature

निजीकरण के विरोध में जोधपुर डिस्कॉम कर्मियों का प्रदर्शन, बीकानेर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Nature

निजीकरण के खिलाफ जोधपुर डिस्कॉम कर्मचारियों का प्रदर्शन, बीकानेर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

समाचार गढ़, 29 नवम्बर 2024, बीकानेर। जोधपुर डिस्कॉम संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में शुक्रवार को बीकानेर जिला कलेक्टर को निजीकरण के विरोध में ऊर्जा सचिव व मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बीकानेर जिला वृत्त से सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों और अधिकारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगें रखीं। श्रीडूंगरगढ़ से आए डिस्कॉम कर्मियों ने निजीकरण, जीपीएफ कटौती और पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाली जैसी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में प्रमुख कर्मचारी और अधिकारी शामिल
प्रदर्शन में रामकिशन यादव, सूर्य प्रकाश, आशाराम, हरजीत सिंह, विनोद मीणा जैसे अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों में शामिल पप्पूलाल कुमावत ने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि निजीकरण को रोका नहीं गया तो यह आम जनता और विभाग दोनों के लिए नुकसानदायक होगा।

सरकार की नीतियों का कड़ा विरोध
प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। राकेश गैदर, सुरेंद्र सिंह, हरपाल, दिनेश और अन्य कर्मचारियों ने सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। रामकिशन यादव ने निजीकरण के कदम को ‘विभाग का बंटाधार’ बताते हुए कहा कि यह किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने निजीकरण का सौदा रद्द नहीं किया, तो आने वाले दिनों में जयपुर कूच किया जाएगा। सरकार के फैसले पर कर्मचारियों की नजरें टिकी हैं। प्रदर्शनकारी इस बात पर अडिग हैं कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और तेज होगा

Related Posts

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। International News: भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई क्षेत्र को लेकर प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित नेपाल के…

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। Rajasthan News: नगर पालिका चुनाव के बीच मतदान से ठीक पहले एक ऐसा सियासी घटनाक्रम सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights