Nature Nature

जोधपुर हिंसा मामला, राज्य सरकार को चेतावनी, श्रीडूंगरगढ़ में विरोध

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आज श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ता तहसीलदार से मिलकर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में जोधपुर में हिंदू समाज के खिलाफ वैमनस्यपूर्ण ढंग से हमला करने एवं दंगे करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि जोधपुर में स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा की मूंह पर टेप-पटटी बांधनें व प्रतिमा को हरे कपड़े से लपेटने, भगवा झंडा उतार कर चौराहों एवं प्रतिमा पर पाकिस्तान परस्त हरा झंडा फराहने की घटना निंदनीय है। इसका विरोध करने वाले देशभक्त हिंदू समाज के युवाओं पर पत्थरबाजी करने, योजना बना कर हिंदू समाज के खिलाफ वैमनस्यपूर्ण ढंग से हमला करने की घटना हुई। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी की श्रीडूंगरगढ़ इकाई ने ऐसे घिनौने कृत्य करने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की घोर निंदा की है। वहीं सभी कार्यकर्ताओं ने इस ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि आगामी 24 घंटे में ऐसे उपद्रवियों व अराजक तत्वों पर उचित कार्यवाही नहीं की गई तो इसके गंभीर परिणाम होगें। इस प्रकार का अत्याचार, अनाचार सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान विहिप जिला मंत्री महेश माली, इकाई मंत्री संतोष बोहरा, एडवोकेट रणवीर सिंह खिंची, प्रवीण पालीवाल, प्रिशु स्वामी, बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष नवरत्न राजपुरोहित, गोपीकिशन पांडिया, पदमसिंह शेखावत, रविशंकर स्वामी, छैलूसिंह शेखावत, शम्भुदयाल आसोपा, गोपाल कायल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026 बीकानेर। जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार देर शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक…

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026। बीकानेर के मशहूर भुजिया उद्योग पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ने वाली है। हाल ही में कीमतों में 20 रुपये प्रति किलो की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

    ईरान का अमेरिका पर अविश्वास कायम, सीजफायर वार्ता के बीच होर्मुज संकट और तेल टैंकरों की हलचल

    ईरान का अमेरिका पर अविश्वास कायम, सीजफायर वार्ता के बीच होर्मुज संकट और तेल टैंकरों की हलचल

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights