Nature Nature

पत्रकार अशोक पारीक को प्राप्त होगा प्रथम यशस्वी पत्रकारिता सम्मान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ नगर की श्री गुणीजन सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष लाॅयन महावीर माली ने संस्था की ओर से मंगलवार को प्रथम यशस्वी पत्रकारिता सम्मान नगर के प्रतिभावान पत्रकार श्री अशोक पारीक को प्रदान करने की घोषणा की है। इस सम्मान के अन्तर्गत 21 हजार रुपये की राशि तथा सम्मान-पत्र एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान समारोह शीघ्र ही आयोजित होगा। इस सम्मान के निर्णायक विद्वान डाॅ मदन सैनी, प्रख्यात साहित्यकार मालचंद तिवाड़ी तथा वरिष्ठ पत्रकार विजय महर्षि रहे।
गुणीजन सम्मान समारोह समिति के संयोजक चेतन स्वामी ने कहा कि समिति शैक्षिक जनों, संगीत एवं कला से जुड़े विशिष्ट जनों का प्रति वर्ष सम्मान करती है। इस वर्ष से यशस्वी पत्रकारिता सम्मान की शुरूआत की है। यह सम्मान हर वर्ष मूल्यपरक पत्रकारिता करनेवाले किसी एक क्षेत्रीय पत्रकार को प्रदान किया जाएगा।
गुणीजन सम्मान समारोह समिति के बजरंग शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी 1993 को जन्मे अशोक पारीक एक निर्भीक और जूझारू पत्रकार हैं। गत महीनों उन्होंने शराब माफियाओं से जूझते हुए अपने पत्रकारिता धर्म को कायम रखा। वे दो वर्ष ई- टीवी के, दो वर्ष जी-टीवी के तथा विगत तीन वर्षों से फर्स्ट इंडिया चैनल के पत्रकार हैं, वहीं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में उनका समाचार गढ़ नाम से लोकप्रिय समाचार पोर्टल भी है। वे श्रीडूंगरगढ़ की अनेक सेवाभावी संस्थाओं से भी सक्रियता से जुड़े हुए मधुर स्वभाव के व्यक्ति हैं।
इस पुरस्कार का सौजन्य श्रीडूंगरगढ़ के एक सम्मानीय सेवाभावी सज्जन का रहेगा।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights