Nature Nature

बारिश की बेरुखी से किसानों के सपने होते जा रहे चूर, अरमानों पर फिर पानी , फसलें पहुंची जलने के कगार पर

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। इस बार अच्छे जमाने की आस लगाए किसानों ने बंपर पैदावार की आस में जमकर बुवाई की थी लेकिन ऐन वक्त पर बारिश की बेरुखी ने किसानों की आस को चिंता की लकीरों में बदल दिया है। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण पकाव पर खड़ी फसलें बुरी तरह मुरझा गई हैं किसानों के अरमानों की फसल अब जलने के कगार पर पहुंच गई है खेतों में खड़ी ग्वार,मूंग, बाजरा,तिल, मोठ की फसल बारिश के अभाव में तिलमिला गई है। बारिश के अभाव में सर्वाधिक मोठ की फसल प्रभावित नजर आ रही है। किसानों का मानना है कि बारिश के बगैर ग्वार की फसल भी नहीं हो पाएगी । क्योंकि अब बरसात की सख्त जरूरत है अगर इस वक्त पांच सात दिनों में बरसात नहीं होती हैं तो फसलों के खराब होने की पूरी आशंका है। सातलेरा गांव के किसान मोटाराम,मालाराम,लालदास,
आशाराम कमल कुमार आदि ने बताया कि बगैर बरसात के मुंगफली की फसल भी मुरझानी शुरू हो गई है। बिना बरसात के मूंगफली की फसल का उत्पादन भी प्रभावित होगा ।कई खेतो में तो किसानों ने मोठ की फसल को उपाड़ना शुरू भी कर दिया है किसानों का कहना कि पूरी तरह जलने के बाद चारा भी हाथ नहीं लग पाएगा।किसानों का कहना कि बारिश के अभाव में ग्वार की फसल में भी फाल ना के बराबर है।। किसानों को चिंता सता रही है कि अगर आगामी पांच सात दिनों में बरसात नहीं होती हैं तो किसानों के अरमानों पर पानी फिर जाएगा ।
हालांकि मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि 9- 10 सितंबर बाद मौसम बदलेगा तथा बारिश भी होगी ।लेकिन किसानों का कहना है कि तीन चार दिनों में मोठ की फसल सत्तर फीसदी सूख जायेगी ।अगर बरसात होती है तो ग्वार,बाजरा,तिल,मूंगफली की फसल के लिए राम बाण साबित होगी ।

बारिश की बेरुखी के चलते सातलेरा गांव की रोही में जलने के कगार पर पहुंची मोठ की फसल ।फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
बारिश की बेरुखी के चलते सातलेरा गांव की रोही में जलने के कगार पर पहुंची मोठ की फसल ।फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
बरसात के अभाव में सूखने लगी मोठ की फसल । फोटो गौरी शंकर तावनिया
बरसात के अभाव में मुरझाने लगी मूंगफली की फसल उत्पादन प्रभावित होने की बढ़ी आशंका । फोटो गौरी शंकर तावनिया सातलेरा
  • Related Posts

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। जयपुर के माहेश्वरी…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

    OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights