Nature Nature

भजनलाल कैबिनेट की अहम बैठक, तबादलों से बैन हटाने पर हो सकता है बड़ा फैसला

Nature

समाचार गढ़ 22 मई 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की अहम बैठक आयोजित होगी। बैठक में सरकारी विभागों में तबादलों पर लगी रोक हटाने को लेकर बड़ा फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार कई भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री के सामने तबादलों से बैन हटाने की मांग रखी थी। विधायकों का मानना है कि इससे कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनेगा तथा सरकार को सियासी फायदा भी मिलेगा। ऐसे में प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जल्द सर्कुलर जारी किया जा सकता है।

बैठक में पेट्रोल-डीजल की बचत और सरकारी खर्चों में कटौती को लेकर भी अहम चर्चा होने के आसार हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद राजस्थान सरकार उत्तर प्रदेश मॉडल की तर्ज पर कई कदम उठा सकती है।

सरकार सरकारी विभागों में गैर जरूरी खर्च घटाने के लिए मितव्ययता सर्कुलर जारी कर सकती है। इसके तहत फिजिकल बैठकों की जगह वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा देने, सरकारी कर्मचारियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के उपयोग के निर्देश देने और सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ लागू करने जैसे फैसले संभव हैं।

हाल ही में मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने अपने काफिलों में वाहनों की संख्या आधी से कम कर दी थी। अब इसी दिशा में सरकारी स्तर पर व्यापक बदलाव किए जाने की तैयारी मानी जा रही है।

  • Related Posts

    कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

    समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित पांच मंजिला इमारत में मंगलवार रात करीब 1:45 बजे भीषण आग लग गई। इमारत के अंदर कई होटल संचालित हो…

    अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। अजमेर में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर एक परिवार और उनके रिश्तेदारों से 50.70 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, दूसरे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

    कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

    अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

    अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

    आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

    आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

    आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

    आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

    दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

    दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

    🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

    🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights