Nature Nature

मुख्य बाजार में खादी भण्डार का शुभारम्भ, खादी राष्ट्रीयता की भावना से ओतप्रोत- श्याम महर्षि

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 12 अक्टूबर। खादी ग्रामोद्योग विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में बाल भारती स्कूल के पास नवीन खादी भण्डार का शुभारम्भ वरिष्ट साहित्यकार श्याम महर्षि, शेखावाटी खादी ग्रामोद्योग संघ के मंत्री रिछपाल सिंह किरोड़ीवाल एवं शहर के मौजिज लोगों द्वारा फीता काटकर किया गया । इस अवसर पर श्याम महर्षि ने कहा कि खादी शुरू से ही राष्ट्रीयता की भावना से ओतप्रोत रही है । हमारी यह संस्था खादी के गुणवत्तापूर्ण मूल्यों एवं विचारों की सार्थकता हेतु आज भी सतत प्रयत्नशील है । मुख्य अतिथि रिछपाल सिंह किरोड़ीवाल ने कहा कि गांधी के स्वावलंबन एवं स्वरोजगार सिद्धांतो को आगे बढ़ाने में खादी का बड़ा योगदान रहा । खादी जगत में खादी ग्रामोद्योग विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आमजन को उपलब्ध करवाई जा रही गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं, रोजगार के अवसर, रचनात्मक कार्य अपनी अलग छाप छोड़ रहे है । संस्था के मंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि आमजन को उच्च गुणवत्ता का कपड़ा, खादय वस्तुएं, फर्नीचर, दैनिक घरेलू उपयोग की वस्तुएं कम दर पर उपलब्ध हो। अभी प्रदेश में निर्मित वस्तुए 50 प्रतिशत छूट के साथ दे रहे है । इस अवसर पर एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, समाजसेवी श्रीगोपाल राठी, भंवरलाल भोजक, रामचन्द्र राठी, छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू, कानाराम तरड़, कांग्रेस नेता विमल भाटी, जैसाराम मेघवाल, रतनसिंह राजोतिया, शुभकरण पारीक, विशाल स्वामी, नारायण सारस्वत, हरिराम सारण, गिरधारीलाल जाखड़, रामकिशन गावड़िया, भंवरलाल जाखड़ सहित शहर के मौजिज लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सुशील सेरडिया ने किया।

  • Related Posts

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights