Nature Nature

अब श्रीडूंगरगढ़ वासियों को नहीं जाना पड़ेगा बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़ में टाटा मोटर्स की मिलेगी कारे

Nature

समाचार गढ़, 12 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ वासियों को अपने चार पहिये के वाहन खरीदने की इच्छा को पूरा करने के लिये अब बीकानेर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि नेशनल हाइवे 11 पर स्थित आशीष फिलिंग स्टेशन के पास टाटा मोटर्स का नया शोरूम “ड्यूनेक मोटर्स” का आज दशहरे के पावन अवसर पर भव्य उद्घाटन हो चुका है। इस शोरूम का उद्घाटन पूर्व विधायक किशनाराम नाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक प्रशांत दीपांशु जाड़ीवाल पुत्र जीवराज नाई ने समाचारगढ़ को बताया कि जयपुर और दिल्ली की रेटों पर अब श्रीडूंगरगढ़ में टाटा मोटर्स के चार पहिया वाहन मिलेंगे। ग्राहकों और यूज़र्स में वर्षों से टाटा मोटर्स के प्रति विश्वास है और उसी को देखते हुए ड्यूनेक मोटर्स के द्वारा क्षेत्र वासियों को यह सौगात दी गई है। इस भव्य उद्घाटन के अवसर पर स्वागत करने वाले प्रमुख व्यक्ति भगवान डूडी, अमित डूडी, अतुल डूडी और ड्यूनेक मोटर्स के जनरल मैनेजर श्रीकिशन बिस्सा मौजूद रहे। जाड़ीवाल ने बताया कि यह शोरूम टाटा मोटर्स की पूरी रेंज की कारों की बिक्री और सर्विस प्रदान करेगा। श्रीडूंगरगढ़ के निवासियों के लिए यह एक बड़ा अवसर है, जहां उन्हें टाटा मोटर्स की गाड़ियों की उत्कृष्ट सेवाएं और नए ऑफर्स प्राप्त होंगे।

  • Related Posts

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    समाचार गढ़। फ्रांस ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून…

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights