Nature Nature

नेकी बनी सहारा: नर नारायण सेवा संस्थान श्रीडूंगरगढ़ ने केऊ गांव के आगजनी पीड़ित परिवार को पहुंचाई मदद

Nature

समाचार गढ़ 18 अप्रैल 2025 श्रीडूंगरगढ़। नर नारायण सेवा संस्थान श्रीडूंगरगढ़ द्वारा एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंद परिवार की सहायता की गई। संस्थान के संस्थापक धनराज जस्सू ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव केऊ के नायक परिवार के अचानक घर में आग लग गई थी, जिसकी वजह से घर का सभी सामान जलकर राख हो गया था।

अभी दो दिन पहले संस्थान के केऊ के सेवादार पवन जी स्वामी ने इस परिवार की मदद के लिए संस्थान को सूचित किया था। इसके बाद संस्थान के सभी सहयोगकर्ताओं के सहयोग से और अध्यक्ष सुषमा श्याम करनानी जी के नेतृत्व में केवल दो दिन में जरूरत का सारा सामान खरीदकर आज गांव केऊ तक पहुंचाया गया।

जरूरत के सामान के तौर पर एक महीने का राशन, 2 माचा, 4 पथरना, बच्चों के लिए 8 जोड़ी कपड़े, ओढ़ना, साड़ी, चप्पल और कुल 35 नग स्टील के बर्तन जिनमें एक संदूक भी शामिल है, पीड़ित परिवार तक पहुंचाया गया। इस आगजनी पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए संस्थान द्वारा अगले कुछ महीनों तक हर महीने राशन की व्यवस्था की जाएगी।

केऊ ग्रामवासियों ने संस्थान के इस सेवा कार्य की भरपूर प्रशंसा की है। उल्लेखनीय है कि इस गांव में संस्थान द्वारा एक परिवार पहले से ही गोद लिया हुआ है। साथ ही संस्थान की ओर से अनेक गांवों में कुल 50 परिवार गोद लिए गए हैं, जिनको प्रत्येक महीने निर्धारित समय पर राशन पहुंचाया जाता है।

आज केऊ गांव के सेवादार पवन जी, आशीष स्वामी और सुरेश नायक ने इस आगजनी परिवार तक राहत सामग्री पहुंचाई।

Related Posts

किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद…

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights