Nature Nature

भागवत कथा में धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया

Nature

समाचार गढ़, 19 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ। कालूबास के श्री मोहनलाल सोनी के सुपुत्रों द्वारा आयोजित श्रीमद्‌ भागवत कथा के चतुर्थ दिवस नेहरूपार्क में धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया तथा हजारों उपस्थित श्रोताओ को बधाइ‌यां बांटी गई। चतुर्थ दिवस की कथा करते हुए युवा संत शिवेन्द्र स्वरूपजी महाराज ने कहा कि बिना भगवद् कृपा के जीव के पास भजन करने का सामर्थ्य नहीं होता। यह परमात्मा की कृपा से ही संभव है। जिस दिन हृदय में भगवद् अनुराग उत्पन्न होता है तभी प्राणी ईश्वरोन्मुख हो पाता है।
संतजी ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ संतों भक्तों की भूमि है। यहाँ संतों के सान्निध्य में नैमितिक सत्संग- प्रवचन होते रहते हैं। संतों के जहाँ चरण पड़ते रहते हैं, वह क्षेत्र तीर्थ तुल्य हो जाता है। आज के दिन भागवत के नवम स्कंध तक की कथा हुई। तथा दसवें स्कंध की कथा में भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की कथा के साथ ही जन्मोत्सव को मनाया गया। सोनी परिवार के रेंवतमल, मुरलीधर, सत्यनारायण, विनीत सोनी ने खुले मन से खचाखच भरे पांडाल में प्रत्येक श्रोता को बधाइयां बांटी।
आज की कथा में कहा ब्रह्मचारी संत शिवेन्द्र जी ने कहा कि भगवान पक्षपात रहित हैं, इसीलिए वे भक्तवत्सल कहलाते हैं, उन्हें सच्ची निष्ठा से अगर दैत्य भी भेजते हैं, तो वे आने में देर नहीं करते। भक्त प्रहलाद इसके उदाहरण हैं। भागवत में प्रहलाद द्वारा की गई नारायण की स्तुति अनूठी है। आपने कहा कि हम भगवान को मानते तो हैं, पर स्वीकार नहीं करते। हमारी बुद्धि में अद्वैत भाव की कमी है। मति में विकृतियाँ भरी रहने से आडम्बरों से धार्मिक कहलाना पसंद करते हैं। हम सनातनी होना तो पसंद करते हैं, किंतु भागवत में बताए तीस सनातनी गुणों को नहीं धारण करना चाहते। आपने सनातन धर्म के तीस गुणों की विशद् विवेचना की।
कथा संयोजक डॉ० चेतन स्वामी ने बताया कि शिवेन्द्र स्वरूपजी महाराज अब तक सम्पूर्ण भारतवर्ष में 450 से अधिक कथाएं कर चुके हैं। वे भारत के तीर्थों में चार हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा भी कर चुके हैं। कथाओं से वंचित समय में वे बालकों को वैदिक शास्त्रों का अध्ययन करवाते हैं।

  • Related Posts

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    समाचार गढ़ 4 मार्च 2026। अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत की ख़बर आई है। संभवतः इस युद्ध में किसी भारतीय की ये पहली…

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights