Nature Nature

क्षारसूत्र आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर 17 दिसंबर से कालू में

Nature

समाचार गढ़, 10 दिसम्बर 2024। आयुर्वेद विभाग बीकानेर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला निःशुल्क दस दिवसीय क्षारसूत्र आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर इस बार 17 से 26 दिसंबर तक कालू (लूणकरणसर) में आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन माहेश्वरी धर्मशाला, कालका माता मंदिर के पास, कालू में किया जाएगा। शिविर प्रभारी डॉ. मगननाथ ने बताया कि यह शिविर आयुर्वेद विभाग बीकानेर, राजस्थान, जीवणराम दीपचंद डुढाणी चेरिटेबल ट्रस्ट एवं स्व. मूलचंद जी, हजारीमल जी झंवर के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में अर्श (मस्सा), भगंदर, परिकर्तिका, गुदभ्रंश जैसे गुद रोगों का उपचार क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा विधि द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त गठिया, जोड़ों का दर्द, बाल रोग, पाचन विकार, कब्ज, स्त्री रोग, कटिशूल, मानसिक रोग एवं चर्मरोग जैसे अन्य रोगों का भी उपचार विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। शिविर सह प्रभारी डॉ. भँवरलाल ज्याणी ने बताया कि गुद रोगों से संबंधित मरीजों का पंजीकरण और भर्ती प्रक्रिया 17 से 19 दिसंबर तक प्रातः 9 बजे से की जाएगी। शिविर में मरीजों के उपचार, रहने और भोजन की सभी व्यवस्थाएँ पूरी तरह निःशुल्क रहेंगी यह शिविर आयुर्वेदिक चिकित्सा के माध्यम से रोगियों को राहत प्रदान करने का उत्कृष्ट अवसर है। बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों के रोगी इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    समाचार गढ़ 29 मई 2026। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को NEET-UG पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि जब…

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    समाचार गढ, जोधपुर। शहर के मंडोर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड एडिशनल एसपी दशरथ सिंह चारण  की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

    हाईकोर्ट का फैसला बरकरार, आसाराम आज कर सकता है जोधपुर जेल में सरेंडर

    हाईकोर्ट का फैसला बरकरार, आसाराम आज कर सकता है जोधपुर जेल में सरेंडर

    8वें वेतन आयोग के बीच बड़ा संकेत: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है अपनी पसंद की पेंशन चुनने का विकल्प

    8वें वेतन आयोग के बीच बड़ा संकेत: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है अपनी पसंद की पेंशन चुनने का विकल्प

    ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: अमेरिकी टैंकर पर फायरिंग का दावा, ट्रम्प बोले- अब तेहरान के पास समझौते के अलावा विकल्प नहीं

    ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: अमेरिकी टैंकर पर फायरिंग का दावा, ट्रम्प बोले- अब तेहरान के पास समझौते के अलावा विकल्प नहीं
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights