Nature Nature

खून के रिश्तों में बदल गई जमीन की रंजिश: श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा गांव में एक ही परिवार के बीच खूनी संघर्ष, दर्ज हुआ मामला

Nature

समाचार गढ़, 31 मई 2025, श्रीडूंगरगढ़।
जमीन का झगड़ा जब रिश्तों से बड़ा हो जाए, तो खून के रिश्ते भी दुश्मनी में बदल जाते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बिग्गा गांव में, जहां शुक्रवार रात एक ही परिवार के लोगों के बीच चली आ रही जमीन की रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। इस मामले में श्रीडूंगरगढ़ थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि बिग्गा निवासी 54 वर्षीय जेठाराम पुत्र हरदासराम जाट ने गांव के ही रामदयाल, उसके पुत्र रामवतार व अन्य परिजनों सहित सात लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

परिवादी के अनुसार, रोही बिग्गा में उसका खेत खसरा नंबर 1763/780 स्थित है। कोर्ट के आदेश के तहत 2 मई 2024 को प्रशासन ने इस जमीन की सीमांकन प्रक्रिया (पत्थरगढ़ी) शुरू की थी, जिसे विरोध के चलते 22 नवंबर 2024 को नहीं किया जा सका। प्रशासन ने 22 मई 2025 को एक नई टीम बनाकर 28 मई को भारी पुलिस बल के साथ पत्थरगढ़ी की कार्रवाई पूरी की।

लेकिन इसके बाद विवाद और गहराता गया। जेठाराम का आरोप है कि 30 मई को जब वह खेत की तारबंदी कर रहा था, तब करीब 3 बजे रामदयाल व उसका पुत्र रामवतार ट्रैक्टर लेकर उसके खेत में जबरन घुस आए और जान से मारने की धमकी देने लगे। ट्रैक्टर से पीछा किया गया और लाठी, चौसंगी, कुल्हाड़ियों से लैस परिवार की महिलाएं और अन्य सदस्य—रूपाराम की पत्नी भंवरी, रामदयाल की पत्नी चुकी, ताराचंद की पत्नी हीरा, रूपाराम की बेटी द्रोपती व रामदयाल का बेटा कानाराम भी मौके पर पहुंच गए।

आरोप है कि सभी ने मिलकर जेठाराम, उसकी पत्नी रामीदेवी व बेटे मनमोहन पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान ट्रैक्टर से टक्कर मार कर जेठाराम का ट्रैक्टर पलटा दिया गया, जिससे आरोपी रामदयाल खुद भी घायल हो गया और ट्रैक्टर के नीचे गिर पड़ा।

पीड़ित ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जमीन के इस विवाद ने पूरे गांव में तनाव का माहौल बना दिया है।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights