Nature Nature

जैन साध्वियों का कस्बे में पदार्पण नेता प्रतिपक्ष ने लिया आशीर्वाद

Nature

समाचार गढ़, 19 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में आज मूर्ति पूजक समुदाय की चार साध्वियों का पदार्पण हुआ। जिनके दर्शन के लिए पालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख अपने पार्षदों व पार्षद प्रतिनिधियों के साथ नेशनल हाईवे 11 स्थित राजकीय रूपादेवी स्कूल पहुंची। वहां पर पारख ने साध्वियों को वंदना करते हुए उनकी यात्रा की कुछ कुशलक्षेम पूछी। साध्वियों ने अंजू पारख से कहा आप एक महिला होकर राजनीति के क्षेत्र में अपना कर्तव्य निर्वहन कर रही है। यह एक सात्विक गौरव की बात है, आप इसी प्रकार देश, समाज, प्राणीमात्र की सेवा करती रहे। साध्वी सिद्धांत ज्योति महाराज ने कहा कि अब हम अगले चातुर्मास के पड़ाव की ओर अग्रसर है हमारा अगला चातुर्मास मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में होगा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने कहा कि आपके दर्शन लाभ करके मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है और आपके आगामी चातुर्मास में मैं पुनः दर्शन करुंगी। इस दौरान साध्वी अर्हद ज्योति, आराध्याय ज्योति, साध्य ज्योति ने नेता प्रतिपक्ष के साथ आए पार्षद व प्रतिनिधियों को मंगल पाठ सुनाया। इस दौरान राजकीय रूपा देवी स्कूल के संस्था प्रधान उमाशंकर सारण, स्कूल अध्यापक मालचंद चौधरी, परताराम बाना, पार्षद प्रतिनिधि दाऊद काजी, यूसुफ चूनगर, राजू माली, संदीप मारू, मनोज पारख, कादर सब्जीफरोज, हीरालाल कूकना, मुस्ताक अली काजी, जितेंद्र वाल्मीकि, लालचंद कूकना व बाबूलाल वाल्मीकि सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights