Nature Nature

11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

Nature

समाचार गढ़, 7 फरवरी 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ हाईवे पर नवनिर्मित जीवन रक्षा हॉस्पिटल में चिकित्सा सेवाओं की औपचारिक शुरुआत 11 फरवरी को उद्घाटन समारोह के साथ की जाएगी। अस्पताल परिसर में शुभारंभ से पूर्व धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की कामना की जा रही है।

शनिवार से अस्पताल परिसर में पंच दिवसीय वैदिक पूजन विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुआ। पूजन कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद 11 फरवरी की सुबह 10:15 बजे शुभ मुहूर्त में अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।

पूजन कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के संचालक डॉ विकास पारीक और डॉ सुगीता पारीक ने करवाई। इस अवसर पर प्रसूति रोग विशेषज्ञ शिवानी गौड़, प्रबंधन टीम से भीमाराम सैनी, दीपक स्वामी सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा। पूजा-अर्चना के दौरान रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रार्थना की गई।

डॉ विकास पारीक ने बताया कि मानव सेवा को लक्ष्य बनाकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आधुनिक और उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीवन रक्षा हॉस्पिटल की शाखा शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीकानेर में सफलतापूर्वक चिकित्सा सेवाएं देने के बाद अब श्रीडूंगरगढ़ में भी जीवन रक्षा हॉस्पिटल का संचालन किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को उन्नत उपचार सुविधाएं सुलभ होंगी।

  • Related Posts

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    🔥 ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट 📉 बाजार का हाल (सोमवार, 13 अप्रैल) सप्ताह की शुरुआत शेयर बाजार के लिए भारी…

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। भगवान राम की कृपा से ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या पत्थर की शिला से पुन: मानव रूप में मुक्त हुई। राम के चरण स्पर्श पाकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights