Nature Nature

साहित्यकार विमला महरिया को विद्या वाचस्पति की उपाधि

Nature

समाचार गढ़, 27 मई, बीकानेर। प्रख्यात कवयित्री , साहित्यकार , समाजशास्त्री ,समीक्षक एवं शिक्षाविद् विमला महरिया को मोहन लाल सुखाडिया , विश्वविद्यालय द्वारा उनके द्वारा समाजशास्त्र विषय में किए गये शोध कार्य के लिए विद्या वाचस्पति की उपाधि से विभूषित किया गया है । इस अवसर पर शोध निर्देशिका डॉ० आशा गुप्ता, विभागाध्यक्ष डॉ० पूरनमल यादव, प्रोफेसर राजू सिंह, प्रोफेसर ज्योति उपाध्याय (एक्टर्नल) , डॉ० कामिनी व्यास सहित अन्य विभागीय अधिकारी और शोधार्थी  उपस्थिति रहे । उल्लेखनीय है कि विमला महरिया ने डॉ० आशा गुप्ता के निर्देशन में “स्वास्थ्य और सामाजिक विकास में योग की भूमिका : राजस्थान का एक समाजशास्त्रीय अध्ययन विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया है । अपने इस शोध में उन्होंने सामाजिक विकास में योग की भूमिका का विशद् अध्ययन किया है जिसमें व्यक्ति द्वारा योग को आत्मसात किये जाने के परिणामस्वरूप होने वाले सकारात्मक प्रभावों और परिणामों का व्यक्तिगत , पारिवारिक , सामाजिक , आर्थिक, सामरिक और पर्यावरणीय और पारिस्थितिकीय रूप में  अनुसंधान किया है । महरिया ने अपने शोध प्रबंध में योग को व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में लाभकारी बताते हुए सामाजिक विकास में इसकी आवश्यकता और महत्व को बताया है । उन्होंने बताया कि समाजशास्त्र विषय योग से पूर्णतः अछूता रहा है अतः सामाजिक विकास के लिए वैज्ञानिक आधार पर और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इस प्रकार का शोध अध्ययन करना अत्यावश्यक है क्योंकि भारतीय ज्ञान परम्परा में वैदिक काल से ही योग तथा विज्ञान का सामंजस्य देखने को मिलता है । यही आधारभूत कारण है कि योग का समाजशास्त्रीय दृष्टि से शोध अध्ययन करना अपेक्षित और अनिवार्य है ।

ज्ञातव्य है कि विमला महरिया साहित्य जगत में निरंतर सक्रिय हैं और इनकी लगभग दो दर्जन से अधिक पुस्तकें तथा आधा दर्जन शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। अपने बहुआयामी और उपयोगितावादी लेखन क्षमता के कारण विभिन्न राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं से सम्मानित हो चुकी हैं ।

  • Related Posts

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ समाचार गढ़ 25 सितंबर 2026। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव…

    Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

    समाचार-गढ़ 25 सितंबर, 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है। 1960 में हुई इस संधि के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

    Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

    Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

    Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

    Rajasthan Panchayat Election 2026: आरक्षण लॉटरी पूरी, 7,200 महिला सरपंच और 65 हजार से ज्यादा महिला वार्ड पंच बनेंगी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: आरक्षण लॉटरी पूरी, 7,200 महिला सरपंच और 65 हजार से ज्यादा महिला वार्ड पंच बनेंगी

    नेतन्याहू का दुनिया भर के यहूदियों को संदेश, बोले- डरे नहीं, डटकर खड़े हों

    नेतन्याहू का दुनिया भर के यहूदियों को संदेश, बोले- डरे नहीं, डटकर खड़े हों

    Rajasthan Panchayat Election: निकाय चुनाव के बाद BJP ने बदली रणनीति, नितिन नबीन के जयपुर दौरे में आज क्या होगा?

    Rajasthan Panchayat Election: निकाय चुनाव के बाद BJP ने बदली रणनीति, नितिन नबीन के जयपुर दौरे में आज क्या होगा?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights