Nature Nature

वन रक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार

Nature

समाचार गढ़, 7 जुलाई 2024। राजस्थान के 2022 वन रक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसओजी ने वन रक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में राजस्थान में ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान पुलिस की ओर से शनिवार को जारी बयान में उक्त जानकारी दी गई है। राजस्थान पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 28 जून को पुलिस ने बांसवाड़ा में दो आरोपियों प्रवीण मालवीय और उनकी पत्नी सविता डोडियार को गिरफ्तार किया था।

उनसे पूछताछ की गई तो सनसनसीखेज जानकारियां सामने आईं। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि साकन सिंह खड़िया नामक व्यक्ति ने उनसे ऐसे लोगों को खोजने के लिए कहा था जो लीक प्रश्नपत्र के लिए 8 लाख रुपये दे सकें।

आधिकारिक बयान के अनुसार, मालवीय और डोडियार ने आठ उम्मीदवारों की व्यवस्था की जो पेपर के लिए भुगतान करने को तैयार थे। एसओजी ने मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की पूछताछ जारी है।

हाल ही में एसओजी ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में कथित तौर पर शामिल एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एसओजी ने एक महीने तक चले ऑपरेशन के बाद मंगलवार को तीन आरोपियों ओमप्रकाश ढाका, शम्मी बिश्नोई और सुनील बेनीवाल को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा समेत विभिन्न प्रश्नपत्र लीक मामले में शामिल थे। एसओजी ने ओमप्रकाश ढाका पर 75 हजार रुपये, शम्मी बिश्नोई पर 70 हजार रुपये और सुनील बेनीवाल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

  • Related Posts

    खाटूश्याम भक्तों के लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। खाटूश्याम भक्तों के लिए मंदिर में श्रृंगार और संध्या आरती के समय में बदलाव को लेकर आई है। आज शुक्रवार से आरती नए समय से…

    ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रम्प ईरान को लगातार नई-नई धमकियां दे रहे है। अब ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने अभी तक ईरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खाटूश्याम भक्तों के लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    खाटूश्याम भक्तों के  लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    ट्रम्प ने एक बार  फिर दी धमकी !  अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights