Nature Nature

आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

Nature

समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026।

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बुधवार को आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में PMLA की धारा 17 के तहत रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली के 10 परिसरों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इनमें रामपुर की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और जौहर ट्रस्ट के परिसर भी शामिल हैं।

सरकारी ठेकों की रकम डायवर्ट करने का आरोप

ED की जांच में आरोप है कि सरकारी ठेकों से मिली रकम को कुछ निजी ठेकेदारों के जरिए कथित तौर पर दूसरी जगह डायवर्ट किया गया। एजेंसी के मुताबिक, इस रकम का इस्तेमाल जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट की संपत्तियों के निर्माण, बड़े डोनेशन और दूसरे कामों में किए जाने की जानकारी सामने आई है।

तलाशी के दौरान ED अपराध से अर्जित आय, वित्तीय रिकॉर्ड, दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटा रही है। एजेंसी ठेकेदारों और ट्रस्ट के बीच हुए वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही है।

2023 में भी हुई थी आयकर छापेमारी

इससे पहले 2023 में आयकर विभाग ने आजम खान और उनके सहयोगियों के 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। तीन दिन चली इस कार्रवाई में रामपुर स्थित आजम खान के आवास और जौहर यूनिवर्सिटी में भी दस्तावेजों की जांच की गई थी।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights