Nature Nature

बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल

Nature

समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026।

बीकानेर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 68F के तहत तीन आरोपियों की करीब ₹1 करोड़ 41 लाख 85 हजार की संपत्तियां फ्रीज करवाई हैं। इनमें एक महिला के नाम करीब ₹1 करोड़ की संपत्ति और दो भाइयों की करीब ₹41.85 लाख की संपत्ति शामिल है।

महिला के नाम मकान और प्लॉट फ्रीज

सदर थाना क्षेत्र की मेहरून्निशा के नाम दो संपत्तियां फ्रीज की गई हैं। इनमें भुट्टों का बास स्थित करीब ₹36 लाख का मकान और राजीव नगर में करीब ₹64 लाख का आवासीय प्लॉट शामिल है। दोनों की कुल कीमत ₹1 करोड़ बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, मेहरून्निशा के पति मुराद अली सदर थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं और उनके खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं। उनके बेटों के खिलाफ भी कई मामले दर्ज बताए गए हैं।

दो भाइयों की ₹41.85 लाख की संपत्ति पर कार्रवाई

रंजीतपुरा थाना क्षेत्र में सगे भाइयों पूनमचंद बिश्नोई और प्रेमसुख बिश्नोई की संपत्तियां भी फ्रीज की गई हैं।

पूनमचंद के नाम करीब ₹4.85 लाख की संपत्ति, जिसमें बोलेरो कैंपर, इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक मकान शामिल है, जबकि प्रेमसुख के नाम करीब ₹37 लाख की संपत्ति फ्रीज की गई है। इसमें निर्माणाधीन मकान और एक दुकान शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों पर NDPS एक्ट के तहत दो-दो मामले दर्ज हैं।

नशे की कमाई से बनी संपत्तियों पर आगे भी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन नीलकंठ के तहत ऐसे नशा तस्करों की संपत्तियों की पहचान की जा रही है, जिन पर नशे की तस्करी से कमाई कर संपत्ति बनाने का आरोप है। सक्षम प्राधिकारी से आदेश मिलने के बाद ऐसी संपत्तियों को फ्रीज किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि जिले में कुछ और संदिग्ध संपत्तियों की पहचान की जा चुकी है और आने वाले दिनों में उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। नेपाल में सुनसरी में कांवड़ यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद देश को दोबारा हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग एक बार फिर तेज हो…

    वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

    समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। वंदे मातरम् को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच एक बार फिर राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। विवाद की वजह कांग्रेस का वह फैसला है,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

    वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

    बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल

    बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल

    जयपुर में पिता की हत्या, शव ठिकाने लगाने की कोशिश नाकाम: बेटे ने घर में छिपाकर रखा शव; टैक्सी ड्राइवर की सूझबूझ से खुला राज

    जयपुर में पिता की हत्या, शव ठिकाने लगाने की कोशिश नाकाम: बेटे ने घर में छिपाकर रखा शव; टैक्सी ड्राइवर की सूझबूझ से खुला राज

    7 दिन की गिरावट के बाद बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 628 अंक चढ़ा; गोल्ड-शुगर शेयरों में जोरदार खरीदारी

    7 दिन की गिरावट के बाद बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 628 अंक चढ़ा; गोल्ड-शुगर शेयरों में जोरदार खरीदारी

    ‘कश्मीर भारत का अहम हिस्सा’—अमेरिकी राजदूत के बयान से पाकिस्तान में मचा बवाल

    ‘कश्मीर भारत का अहम हिस्सा’—अमेरिकी राजदूत के बयान से पाकिस्तान में मचा बवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights