Nature Nature

बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 24 मौतें, 82 लोग घायल, पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस

Nature

समाचार गढ़ 24 मई 2026। क्वेटा में रविवार को रेलवे ट्रैक के पास हुए आत्मघाती विस्फोट में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 82 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके की चपेट में जाफर एक्सप्रेस आ गई, जो क्वेटा कैंट की ओर जा रही थी। विस्फोट इतना भीषण था कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

धमाके के बाद रेलवे ट्रैक के पास आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस, रेस्क्यू टीम और सुरक्षा बल पहुंचे तथा राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। विस्फोट का असर इतना तेज था कि आसपास की इमारतों के शीशे भी टूट गए। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

बलूचिस्तान सरकार के गृह मामलों के विशेष सहायक बाबर यूसुफजई ने बताया कि घटना की जांच जारी है और सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने की अपील भी की गई है।

फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे आतंकी हमला मानकर जांच कर रही हैं।

पहले भी निशाने पर रही है जाफर एक्सप्रेस

जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान रेलवे की प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेन है, जो बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा को देश के बड़े शहरों से जोड़ती है। यह ट्रेन कई संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरती है, जहां लंबे समय से सुरक्षा चुनौतियां बनी हुई हैं।

इन इलाकों में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी का प्रभाव माना जाता है। पिछले वर्षों में रेलवे ट्रैक, सुरक्षा बलों और सरकारी ठिकानों पर कई हमले हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल भी BLA ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर यात्रियों को बंधक बनाया था।

बलूचिस्तान में लंबे समय से संघर्ष

बलूचिस्तान में लंबे समय से अलगाववाद और संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। कई संगठनों का दावा है कि विभाजन के समय बलूचिस्तान को उसकी इच्छा के विरुद्ध पाकिस्तान में शामिल किया गया था। इसी मुद्दे को लेकर दशकों से तनाव जारी है।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी बलूचिस्तान की आजादी की मांग करने वाले संगठनों में सबसे प्रमुख माना जाता है। यह संगठन क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों पर स्थानीय लोगों का अधिकार होने की बात करता है। पाकिस्तान सरकार ने वर्ष 2007 में BLA को आतंकी संगठन घोषित किया था।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights