Nature Nature

गूंज उठा मालू भवन ‘ॐ भिक्षु जय भिक्षु’ के जप से, तीन घंटे में हुआ 3.75 लाख बार जाप

Nature

समाचार गढ़, 9 जुलाई 2025।तेरापंथ धर्मसंघ के प्रथम आचार्य श्री भिक्षु के 300वें जन्म दिवस और 268वें बोधि दिवस के पावन अवसर पर मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ के मालू भवन में आध्यात्मिक अनुष्ठान का दिव्य आयोजन हुआ। साध्वी संगीतश्री जी और डॉ. साध्वी परमप्रभा जी के सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद व किशोर मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ‘ॐ भिक्षु जय भिक्षु’ के 1.25 लाख जाप का संकल्प लिया गया, जिसे महज एक घंटे में ही पूरा कर लिया गया।

तीन घंटे तक चले इस आध्यात्मिक जप आयोजन में कुल 3475 माला (करीब 3,75,300 जाप) किए गए, 62 सामायिक साधना की गई और कुल 85 प्रतिभागियों ने सहभागिता निभाई। यह आयोजन कर्म निर्जरा और आत्मशुद्धि का अनुपम उदाहरण बना।

तेयुप अध्यक्ष विक्रम जी मालू ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्मला जी डागा ने सर्वाधिक 155 माला, कांता जी जैन ने 151 माला और अलका जी डागा ने 125 माला फेरकर रिकॉर्ड स्थापित किया।

तेयुप मंत्री पीयूष जी बोथरा ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य केवल एक घंटे में पूर्ण हुआ और कुल तीन घंटे में 3.75 लाख से अधिक जाप पूर्ण कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई।

इस आयोजन को सफल बनाने में रौनक कलेक्शन, RK कंफर्ट स्टोर सहित श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, कन्या मंडल, अणुव्रत समिति एवं अन्य संस्थाओं का सक्रिय सहयोग रहा। पूरा तेयुप परिवार सभी सहभागियों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करता है।

Related Posts

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

समाचार गढ़ 16 जून 2026। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव समाप्त होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में तेल-गैस जहाजों की आवाजाही फिर शुरू होने…

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

समाचार गढ़ बीकानेर, 14 जून 2026। केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का रविवार को अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights