Nature Nature

मुमुक्षु भीखमचन्द नखत का मंगल भावना कार्यक्रम आयोजित मुमुक्षु दीक्षित होकर गुरु इंगित की आराधना करते रहें: साध्वी कुंथुश्री

Nature

समाचारगढ़ 9 अक्टूबर श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ साध्वी सेवा केंद्र में वयोवृद्ध साध्वियों के दर्शनार्थ पहुंचे मुमुक्षु भीखमचन्द नखत को सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी कुंथुश्री ने मंगल उद्बोधन प्रदान करते हुए कहा “भीखमचन्द नखत तेरापन्थ के आचार्यों की सेवा में सदैव तत्पर रहे हैं और अब ये दीक्षित होकर आचार्य महाश्रमण के शिष्य बनने जा रहे हैं। नखत गुरु इंगित की सदैव आराधना करते रहें और आत्म कल्याण के लिए अध्यात्म पथ पर अग्रसर रहें। साध्वी ने कहा कि दीक्षा जीवन के रूपांतरण की प्रक्रिया है। दीक्षित व्यक्ति संसार से संन्यास की ओर प्रस्थित होकर आत्म कल्याण के लिए अपने आप को और अपनी हर एक क्रिया को नियोजित करता है। साध्वी ललिताश्री, उपासक महालचन्द भंसाली, सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, अशोक बैद, महेंद्र मालू, दीपक सेठिया और महिला मंडल मंत्री संगीता बोथरा ने मुमुक्षु के प्रति मंगल भावना प्रकट की। मुमुक्षु भीखमचन्द नखत ने अपने श्रद्धास्वर उद्गारित करते हुए कहा कि आचार्यों की कृपादृष्टि सदैव मुझे मिली है। अब दीक्षित होकर उनकी कृपादृष्टि से आत्म कल्याण के लिए प्रस्थान करना है। कार्यक्रम में मुमुक्षु की मंगलभावना प्रकट करने के लिए अनेकों श्रावक श्राविकाएं मौजूद रहे।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights