Nature Nature

राज्य स्तरीय कहानी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही मनु, 9 मार्च को जोधपुर में होगा सम्मान

Nature

समाचार गढ़ 4 मार्च 2025 अखिल भारतीय साहित्य परिषद जोधपुर प्रांत द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय कहानी प्रतियोगिता के साहित्यकार वर्ग में श्रीमती भगवती पारीक ‘मनु’ श्रीडूंगरगढ़ की कहानी प्रेम, मर्यादा और परिवार प्रथम स्थान पर रही। इसी वर्ग में श्रीमती सीमा पोपली बीकानेर द्वितीय तथा गंगा बिशन बिश्नोई बीकानेर तृतीय स्थान पर रहे । प्रांत अध्यक्ष डॉ. अखिलानंद पाठक ने बताया कि जोधपुर प्रांत द्वारा पूरे प्रांत में साहित्यकार वर्ग, महाविद्यालय वर्ग तथा विद्यालय वर्ग में भारतीय परिवार व्यवस्था को केंद्र में रखकर एक कहानी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें विभिन्न जिलों के साहित्यकारों तथा विभिन्न महाविद्यालय एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी कहानियों का मूल्यांकन तीन चरणों में वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा किया गया। कहानी प्रतियोगिता का सम्मान समारोह 9 मार्च को जोधपुर में होगा। जिसमें विजेताओं को सम्मान प्रदान किया जाएगा । बीकानेर जिले के प्रतियोगिता प्रभारी एवं साहित्य परिषद के मीडिया प्रमुख राजा राम स्वर्णकार ने बताया कि महाविद्यालय वर्ग में मनसा सोनी श्री डूंगरगढ़ महाविद्यालय प्रथम दीनदयाल पारीक द्वितीय तथा मनीषा वर्मा राजकीय महाविद्यालय खाजूवाला तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय वर्ग की कहानी प्रतियोगिता में हिमांगी राठौर कक्षा 12 संवित शिक्षण संस्थान बीकानेर प्रथम , मदन सिराण आदर्श विद्या मंदिर नोखा द्वितीय तथा अनीता बिश्नोई कक्षा 11 राजकीय चाचा नेहरू स्कूल नोखा तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विजेता साहित्यकारों की कहानियों को पुस्तक रूप में प्रकाशित करवाकर साहित्य परिषद् नए साहित्यकारों को प्रोत्साहित करेगा। प्रांत अध्यक्ष ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं प्रदान की।

Related Posts

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights