Nature Nature

अतिथियों ने की अनेक घोषणाएं, प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह, धर्मास गांव में हुआ कार्यक्रम

Nature

अतिथियों ने की अनेक घोषणाएं, प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह, धर्मास गांव में हुआ कार्यक्रम
समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। धर्मास की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आज सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ्रकांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा, अध्यक्षता प्राचार्य अरविन्द कुमार तानाण, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता व समाजसेवी तोलाराम जाखड़, धर्मास सरपंच पति पवन कुमार पारीक, भागीरथ िंसह, ऋशिपाल सिंह, एसएमसी अध्यक्ष मानाराम मेघवाल, रहे। वार्षिकोत्सव में विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गानों, नृत्य व नाटकों की प्रस्तुतियों से अतिथियों सहित आगन्तुकों का मन मोह लिया। रंगारंग प्रस्तुतियां देने से अतिथियों व आगन्तुओं की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा स्कूल गूंज उठा। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि गोदारा ने स्कूल के विकास के लिए स्कूल की चार दीवारी बनवाने, 1 लाख लागत के फर्नीचर, लड़के व लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय निर्माण, विद्यालय में खेल मैदान व जीर्ण-शीर्ण कमरों की मरम्मत करवाने व गांव के प्राथमिक विद्यालय में 5 लाख रूपये लागत से हॉल बनाने की घोषणा की। तोलाराम जाखड़ ने कक्षा-कक्षों में ग्रीन बोर्ड लगवाने, रामचन्द्र जाखड़ ने विद्यालय में फ्री वाई फाई व प्रेमसिंह ने एलईडी लगवाने की घोषणा की। विद्यालय के वरिष्ठ सहायक शंकरनाथ सिद्ध ने कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को एक-एक नोटबुक व पेंसिल वितरित की। सरपंच पति पवन पारीक ने मिठाई वितरित की। कार्यक्रम प्रभारी संजय चौधरी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। वार्षिकोत्सव में विरेन्द्र कुमार, लक्ष्मीनारायण भादू, भोमनाथ, किशनलाल, निर्मला, भंवरलाल, रामकृष्ण, प्रियंका, भावना, शारदा चौधरी, मदनलाल, मोटाराम व मनोज का सहयोग रहा।

  • Related Posts

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। आसमान से बारिश की बूंदें गिरना आम बात है, लेकिन सोचिए, अगर अचानक आसमान से मछलियां बरसने लगें तो क्या होगा? अमेरिका के लुइसियाना में करीब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights