Nature Nature

बाल दिवस में हुए कई कार्यक्रम

Nature

समाचार गढ़, 14 नवम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में स्थित शिशु भारती पब्लिक स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ एवं बच्चों ने कार्यक्रमों में भाग लेकर प्रस्तुतियां दी। संस्था प्रधान सुभाष सिद्ध बाना ने बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन से परिचित करवाया और बताया कि हमारी जिम्मेदारी है कि हमें बच्चों के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल बनाने के लिए काम करना चाहिए। संस्था निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि बच्चे देश के भविष्य हैं। शिक्षा बच्चों के भविष्य का निर्माण करती है। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ नेहा, अनिता, डिम्पल, शिवानी , निकिता उपस्थित रहे।

समाचार गढ़, 14 नवम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। विवेक निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस का आयोजन किया गया । बच्चो ने म्यूजिकल चेयर, गुब्बारा दौड़, चम्मच बॉल तथा डांस प्रतियोगिता में भाग लिया। बाल सभा का आयोजन बच्चो द्वारा किया गया जिसके अध्यक्ष विक्रम सोनी उपाध्यक्ष ललिता प्रजापत मंत्री सुरेंद्र सोनी व सचिव ममता नाई रहे , कार्यक्रम का संचालन छात्रा तमन्ना सुथार व प्रियांशी सैन द्वारा किया गया। बाल दिवस के बारे विस्तृत जानकारी विद्यालय की अध्यापिका सुशीला शर्मा ने दी तथा अध्यापिका सरिता स्वामी ने अपने विचार प्रकट किए।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights