Nature Nature

हनुमान जन्मोत्सव पर बन रहे हैं कई विशेष योग हनुमान उपासना से सभी कार्य होंगे शिघ्र सिद्ध

Nature

हनुमान जन्मोत्सव पर बन रहे हैं कई विशेष योग हनुमान उपासना से सभी कार्य होंगे शिघ्र सिद्ध

क्षेत्र के श्री गणेश ज्योतिष कार्यालय के प्रसिद्ध ज्योतिषी राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय के पुत्र आचार्य रामदेव उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष श्री हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व दिनांक 6 अप्रैल 2023, वार- गुरुवार को मनाया जाएगा। आचार्य ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने हनुमान जी को विद्वान, गुणवान आदि गुणों से सुशोभित करते हुए संकट मोचन हनुमान जी को प्रभु श्री राम के सभी कार्य को शीघ्रता से सिद्ध करने वाला बताया है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन हनुमान जी के साथ में भगवान श्री राम जी की उपासना करने से सभी कार्य शिघ्र सिद्ध होते हैं।

1.सिद्धि योग – आचार्य ने बताया कि इस वर्ष गुरुवार को पूर्णिमा तिथि के होने से हनुमान जयंती के दिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिद्धि नामक विशेष योग बन रहा है जिसे अति शुभ माना जाता है। आचार्य ने बताया कि श्री डूंगरगढ़ समय अनुसार गुरुवार को प्रातः 06:24 से प्रातः 10:01 बजे तक यह सिद्धि योग रहेगा। आचार्य ने बताया कि सिद्धियोग में जप, तप, पूजा-पाठ आदि धार्मिक अनुष्ठान करने से शीघ्र ही सिद्धि की प्राप्ति होती है।

  1. शुक्र परिवर्तन-
    आचार्य ने बताया कि गुरुवार को ही शुक्र ग्रह भी मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र ही है। जो अपने आप में एक शुभ संकेत है। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को भौतिक सुख सुविधाओं का कारक माना जाता है। आचार्य ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं का अलग-अलग निवारण बताते हुए बताया कि-

1.मंगल ग्रह की मजबूती एवं स्थाई संपत्ति की वृद्धि हेतु
आचार्य ने बताया कि यदि आपकी जन्म कुंडली या गोचर कुंडली में मंगल ग्रह किसी भी प्रकार से पीड़ित है एवं अधिक मेहनत के बाद भी यदि आपके पास स्थाई ( जमीन, जायदाद) संपत्ति की कमी है तो कृपया इस दिन नवग्रह मंदिर में या भार्गव को लाल वस्त्र एवं मसूर दाल का दान अवश्य करें ऐसा करने से आपकी स्थाई संपत्ति में धीरे-धीरे वृद्धि होने के आसार प्रबल हो जाते हैं।

2.नौकरी एवं व्यापार में उन्नति हेतु
आचार्य ने बताया कि यदि आप अपने व्यापार क्षेत्र में मंदी, व्यापार ठप्प होना, व्यापारिक दृष्टि से मानसिक तनाव, मेहनत के अनुपात में धनोपार्जन में कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो कृपया हनुमान जन्मोत्सव के दिन तुलसी के 108 पत्तों पर राम नाम अंकित करके उन 108 पत्तों की माला बनाकर भगवान बजरंगबली को श्रद्धा भाव से अवश्य अर्पित करें। एवं इसी के साथ हनुमान जी के आगे सरसों के तेल व घी के दो अलग-अलग दीपक करके हनुमान चालीसा का पाठ भी अवश्य करें। ऐसा करने से आपके नौकरी एवं व्यापार में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

  1. स्वास्थ्य एवं आत्मविश्वास हेतु
    आचार्य ने बताया कि यदि आप किसी भी प्रकार के शारीरिक रोग या कष्ट से पीड़ित हैं और यदि आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है। तो कृपया हनुमान जन्मोत्सव के दिन अपने घर में हनुमान यंत्र की स्थापना करके इस यंत्र का नियमित पूजन अवश्य करें। क्योंकि हनुमान यंत्र न केवल हमेशा सुरक्षा कवच के रूप में ही कार्य करता है। बल्कि इससे मनुष्य के शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी वृद्धि संभव है।

राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय (ज्योतिष विद्)
09414429246

राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय
(शास्त्री- आचार्य, ज्योतिष विद्)
09829660721

Related Posts

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights