Nature Nature

विवाहिता को चाकू दिखाकर किया दुष्कर्म, आरोपी ने लिए अश्लील फोटो, वीडियो, किसी को बताने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी

Nature

समाचार गढ़, 9 मई, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव की एक महिला ने एक युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने, नगदी रूपये और गहने छिनने, जबरन घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने और अपरहण की कोशिश करने जैसे आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति पंजाब में मिठाई और नमकीन की दुकान चलाता था। वहां वह अपने पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। तब बाँसड़ा, मकराना निवासी गोरधनसिंह पुत्र रामेश्वर सिंह राजपुरोहित धंधे के काम से आता था और उसकी मेरे ऊपर शुरू से गंदी नजर थी। आरोपी ने 3 दिसम्बर 2023 को मौका देखकर चाकू की नोक पर मेरे अश्लील वीडियो और फ़ोटो ले लिए और किसी को बताने पर बच्चों को मारने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी ने चाकू की नोक पर कई बार दुष्कर्म किया। वीडियो बनाए और अश्लील बातें रिकॉर्ड करवाई। इसके साथ ही आरोपी ने सोने के कंगन, सोने का हार, सोने की अंगूठी, रखड़ी सेट और 50 हजार रुपये नगदी भी छीन लिए। आरोपी से परेशान होकर मैं अपने ससुराल आ गई तो आरोपी ने 2 मई 2024 को रात्रि 10:30 बजे जबरन घर में घुसकर चाकू की नोक पर मेरे अपहरण का प्रयास किया और मेरी लज्जा भंग की। मेरे ससुर और अन्य आदमियों के आने से वह भाग गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights