
समाचार गढ़, 2 अप्रेल, श्रीडूंगरगढ़। गत मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के स्थानीय कार्यालय में दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक संतोष बोहरा, श्याम सुंदर जोशी और मदन सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आगामी 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली विराट धर्मयात्रा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे धर्म, संस्कृति और समाज की रक्षा के लिए एकजुट होकर इस यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाएंगी।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:
- धर्मयात्रा में महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
- भगवा ध्वज, पत्रक, पीले चावल, परिधान और पारंपरिक स्वरूप में शामिल होकर सनातन संस्कृति का गौरव बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
- मातृशक्ति द्वारा रामलला, भारत माता, महारानी लक्ष्मीबाई, झांसी की रानी जैसी झांकियों की विशेष तैयारियाँ की जाएंगी।
- समाज की सभी महिलाओं को घर-घर संपर्क अभियान के तहत धर्मयात्रा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य:
बैठक में दुर्गा वाहिनी की संयोजिका लक्ष्मी सुथार, सह संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया, छात्र प्रमुख भाग्यश्री सोनी, भूमिका जागिड़, मातृशक्ति संयोजिका मीनाक्षी डागा, सह संयोजिका मीना मोरवानी, सत्संग प्रमुख भगवती पारीक, सेवा प्रमुख ममता देवी, सह सत्संग प्रमुख सुमन मोदी, ममता सोनी, कांता जैन, सुमन पुगलिया, मगन सेठिया, चंचल देवी डागा एवं नगर की अन्य सम्मानित मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने धर्मयात्रा की सफलता के लिए संकल्प लिया और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का निश्चय किया।

