Nature Nature

पारा 50℃ पार, IMD की चेतावनी-12 से 3 के बीच न करें 5 गलती, जान ले लेगी Heat wave, 5 चीजों से शरीर रखें ठंडा

Nature

समाचार गढ़, 28 मई, श्रीडूंगरगढ। भारत में गर्मियों का मौसम पूरे उफान पर है। उत्तर भारत में कई शहरों में पारा 50℃ के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) ने हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें साफ निर्देश दिए गए हैं कि दिन में 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। गर्मियों में लू लगने (Heat Wave) और डिहाइड्रेशन का खतरा होता है। हीट वेव को जानलेवा माना जाता है।

हीट वेव के नुकसान? IMD के अनुसार, हीट वेव की चपेट में आने से शरीर पर कई तरह के दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। इसी शरीर में पानी की कमी हो जाने पर मांसपेशियों में ऐंठन, शरीर में सूजन और बेहोशी आ सकती है। गर्मी से थकावट, कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, जी मिचलाना, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन और पसीना आना जैसे लक्षण हो सकते हैं। शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फारेनहाइट) या ज्यादा हो सकता है। लू लगना जानलेवा हो सकता है, इसलिए तुरंत इलाज जरूरी है।

लू से बचने के उपाय (Heatwave Precautions) क्या हैं? चिलचिलाती धूप में घार से बाहर निकलने से बचें, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच भूलकर भी घर से बाहर न निकलें। इसके अलावा नीचे बताए उपायों पर काम करें।

पानी पीते रहें

प्यास न लगे तब भी बार-बार पानी पीते रहें। भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ लें। इसके अलावा हल्के, हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय धूप का चश्मा, छाता/टोपी, जूते या चप्पल का इस्तेमाल करें।

एक्सरसाइज से बचें

जब बाहर का तापमान ज्यादा हो तो ज्यादा मेहनत वाली व्यायाम करने से बचें। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर काम करने से बचें। सफर के दौरान पानी साथ रखें।

शराब और चाय से कर लें तौबा

अगर आप चाय या कॉफ़ी के शौक़ीन हैं, तो ध्यान रहे कि IMD ने साफ निर्देश दिए हैं कि गर्मियों के मौसम में शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड ड्रिंक से बचें। यह चीजें शरीर का पानी कम कर सकती हैं।

प्रोटीन का सेवन कम कर दें

ज्यादा प्रोटीन वाला भोजन खाने से बचें और बासी खाना न खाएं। इसके अलावा बाहर काम करते समय टोपी या छाता का इस्तेमाल करें। सिर, गर्दन, चेहरे और हाथों पर गीला कपड़ा रखें।

इन चीजों का सेवन बढ़ा दें

अगर आपको गर्मियों में अपने शरीर को ठंडा रखना है और लू से बचना है, तो दिनभर ओआरएस घोल, लस्सी, तोरानी यानी चावल का पानी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें। इन चीजों से सेवन से शरीर में पानी की कमी दूर हो सकती है।

घर को ठंडा रखें

पर्दे, शटर या बाहर से धूप रोकने का कपड़ा लगाएं। रात में खिड़कियां खोलें। पंखा चलाएं, गीले कपड़े पहनें और ठंडे पानी से बार-बार नहाएं। बीमार या अस्वस्थ महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें। गाड़ियों में बच्चों या पालतू जानवरों को न छोड़ें। जानवरों को छाया में रखें और उन्हें भरपूर पानी पिलाएं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?

    समाचार-गढ़ 5 अक्टूबर, 2026। एक रील खत्म होती है… उंगली ऊपर जाती है… और अगली रील शुरू। फिर अगली, फिर अगली और देखते-देखते पता ही नहीं चलता कि कितना समय…

    FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

    समाचार-गढ़ 5 अक्टूबर, 2026। FSSAI ने फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर बड़ा एक्शन लिया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्री-पैक्ड जीरा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?

    India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?

    FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

    FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

    सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

    सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

    Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

    Maharashtra Cyber Fraud: 14 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 75 साल की महिला से 3 करोड़ की ठगी, पुलिस बनकर ऐसे डराया

    Maharashtra Cyber Fraud: 14 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 75 साल की महिला से 3 करोड़ की ठगी, पुलिस बनकर ऐसे डराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights