Nature Nature

लापता युवती मिली सूखे कुएं में, घर में मचा कोहराम

Nature

समाचार-गढ़। चूरू के राजलदेसर थाना क्षेत्र में 29 जनवरी की सुबह घर से गायब हुई मंदबुद्धि युवती का शव एनएच 11 पर स्थित सूखे कुएं से मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना के बाद राजलदेसर पुलिस रविवार शाम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर इस सूचना से युवती के घर कोहराम मच गया।

राजलदेसर सीआई रतनलाल ने बताया कि रविवार शाम को सूखे कुएं के पास लोगों ने कुएं से बदबू आने की शिकायत की। जिस पर मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने देर शाम कुएं में कैमरा उतारकर देखा। कुएं में कोई मानव शव मिला। रात को अंधेरा और कुएं में गैस होने के डर से रेस्क्यू बंद कर दिया। सोमवार सुबह बीकानेर से एसडीआरफ की टीम को बुलाया। जिसमें करीब 10-12 लोग शामिल थे। सोमवार सुबह करीब 8 बजे एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान वार्ड 11 निवासी मोनिका स्वामी के रूप में हुई। मोनिका के परिजनों ने राजदलेसर पुलिस थाने में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights