Nature Nature

विधायक, पूर्व प्रधान, पूर्व राज्य मंत्री, शिक्षाविद सहित जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों ने पैतृक गाँव पहुँच कर युगपुरुष डॉ भागीरथ माचरा को दी श्रद्धांजलि

Nature

समाचार गढ़, 11 दिसम्बर 2024, अमरसर। नोखा के प्रसिद्ध शिक्षाविद और किसान कौम के पहले चिकित्सक डॉ. भागीरथ प्रसाद माचरा को उनके पैतृक गांव में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और चिकित्सकों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
अपने जीवन को शिक्षा और सामाजिक चेतना के लिए समर्पित करने वाले डॉ. माचरा ने राजस्थान सरकार में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर रहते हुए ग्रामीण क्षेत्र और किसानों के सम्मान के लिए नींव रखी। नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने कहा, “डॉ. भागीरथ माचरा ने कठिन परिस्थितियों में भी किसान समुदाय का स्वाभिमान बनाए रखा। उनका संघर्ष और योगदान हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है।” श्रद्धांजलि सभा में विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, प्रिंस एजुकेशन हब सीकर के डायरेक्टर डॉ. पीयूष सुंडा, पूर्व राज्य मंत्री लक्ष्मण कड़वासरा, कांग्रेस नेता हनुमान सिंह चौधरी, उद्योगपति राजाराम धारणिया, शिक्षक नेता रेवंतराम चौधरी, कृषि अधिकारी रमेश भांभू, शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सारण, युवा संघ अध्यक्ष प्रेमचंद सोनी, पार्षद विकास सियाग सहित कई प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। डॉ. माचरा ने अपने पूरे जीवन में शिक्षा और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के लिए काम किया। वे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए एक मिसाल थे। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights