Nature Nature

विधायक ने डेलवां-लाधड़िया व बरजांगसर-बेरासर सड़क की दिलवाई स्वीकृति, 1.62 करोड़ की राशि स्वीकृत

Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में डेलवां से लाधड़िया व बरजांगसर से बेरासर तक डामर सड़क निर्माण की मांग को मूर्त रूप देने की दिशा में क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया द्वारा मंडी कोष से शुरूआती चरण में कुछ भाग के सड़क निर्माण की स्वीकृतियां कृषि विपणन निदेशालय जयपुर से जारी करवाई गई है। जिससे अब प्रथम चरण में दोनों मार्गों पर मिसिंग लिंक सड़क का निर्माण शुरू होगा। इस संबंध में विधायक गिरधारीलाल महिया ने जानकारी देकर बताया कि डेलवां से लाधड़िया व बरजांगसर से बेरासर संपर्क मार्ग को सड़क से जोड़ने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसी को ध्यान में रखकर प्रथम चरण में मंडी कोष से डेलवां से लाधड़िया की ओर 3 किमी. एवं बरजांगसर से बेरासर की ओर 2.50 किमी. सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति कृषि विपणन निदेशालय से निकलवा दी गई है। इसके लिए दोनों सड़कों के लिए 162.50 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। विधायक ने इन स्वीकृत सड़कों का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने की बात कही है। विधायक ने बताया कि शेष दूरी की सड़क निर्माण हेतु मंडी विकास कोष से वित्तीय स्वीकृति दिलवाने का मांगपत्र कृषि विपणन मंत्री मुरारीलाल मीणा को दिया गया है। इस प्रस्ताव को भी कृषि विपणन निदेशालय से बहुत जल्द स्वीकृति मिलने के आसार है। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं से सड़क नेटवर्क को लगातार मजबूत किया जा रहा है ताकि आमजन को सुगम आवागमन का लाभ मिलें। इन सड़कों की स्वीकृतियों पर स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया है।
मंडी में 3.81 करोड़ से होंगे विकास कार्य :- विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि कृषि विपणन निदेशालय से कृषि उपज मंडी श्रीडूंगरगढ़ में नवीन विकास कार्यों के लिए भी करोड़ों रूपयों की वित्तीय स्वीकृति दिलवाई गई हैं। जिससे मंडी प्रांगण में भी विकास कार्यों को बढ़ावा मिलने से यहाँ आने वाले किसानों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मंडी प्रांगण के उत्तरी-पूर्वी व उत्तरी-दक्षिणी एरिया में सामान्य नीलामी क्षेत्र निर्माण कार्यों के लिए 3 करोड़ 81 लाख की राशि स्वीकृत करवाई गई है। स्थानीय व्यापारियों व किसानों द्वारा लंबे समय से इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

  • Related Posts

    Operation Ashdar: सेना को बड़ी कामयाबी, बड़गाम में लश्कर आतंकी यासिर ढेर

    समाचार-गढ़ 5 सितंबर, 2026। Operation Ashdar: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बड़गाम के युसमर्ग इलाके में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त…

    Rajasthan Nikay Election: बीकानेर कांग्रेस में सिंबल को लेकर घमासान, शहर-देहात अध्यक्ष समेत 3 पर केस

    समाचार-गढ़ 5 सितंबर, 2026। Bikaner Congress Ticket Controversy: राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के बीच बीकानेर कांग्रेस का टिकट और चुनाव चिह्न विवाद अब पुलिस थाने और अदालत तक पहुंच गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Operation Ashdar: सेना को बड़ी कामयाबी, बड़गाम में लश्कर आतंकी यासिर ढेर

    Operation Ashdar: सेना को बड़ी कामयाबी, बड़गाम में लश्कर आतंकी यासिर ढेर

    Rajasthan Nikay Election: बीकानेर कांग्रेस में सिंबल को लेकर घमासान, शहर-देहात अध्यक्ष समेत 3 पर केस

    Rajasthan Nikay Election: बीकानेर कांग्रेस में सिंबल को लेकर घमासान, शहर-देहात अध्यक्ष समेत 3 पर केस

    Climate Justice: नेपाल की आपदा ने उठाया बड़ा सवाल, ‘मुआवजा’ दे दुनिया या सिर्फ मदद? जानें क्यों बढ़ रही है जलवायु न्याय की मांग

    Climate Justice: नेपाल की आपदा ने उठाया बड़ा सवाल, ‘मुआवजा’ दे दुनिया या सिर्फ मदद? जानें क्यों बढ़ रही है जलवायु न्याय की मांग

    Teachers’ Day 2026: PM मोदी का शिक्षकों को संदेश- ‘बचपन मरने नहीं देना’, बच्चों के टैलेंट से लेकर स्क्रीन टाइम तक कही बड़ी बात

    Teachers’ Day 2026: PM मोदी का शिक्षकों को संदेश- ‘बचपन मरने नहीं देना’, बच्चों के टैलेंट से लेकर स्क्रीन टाइम तक कही बड़ी बात

    राजस्थान में BJP का बड़ा चुनावी गेमप्लान, भीतरघातियों पर एक्शन से लेकर Gen-Z को साधने तक; जानें पूरी रणनीति

    राजस्थान में BJP का बड़ा चुनावी गेमप्लान, भीतरघातियों पर एक्शन से लेकर Gen-Z को साधने तक; जानें पूरी रणनीति

    Share Market Today: सेंसेक्स 363 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हरे निशान में बंद; टाटा स्टील और रिलायंस ने दिखाया दम

    Share Market Today: सेंसेक्स 363 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हरे निशान में बंद; टाटा स्टील और रिलायंस ने दिखाया दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights