Nature Nature

ऊपनी में 6 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण, कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

Nature

ऊपनी में 6 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण, कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

समाचार-गढ़, 18 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विकास यात्रा के क्रम में शुक्रवार को क्षेत्र के गांव ऊपनी में शिक्षा, स्वास्थ्य व पेयजल के 6 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण विधायक गिरधारीलाल महिया के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इन विकास कार्यों की सौगात मिलने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ऊपनी गांव के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई और मौजिज नागरिकों ने गांव की तरफ से साफा एवं फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बोलते हुए विधायक महिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रत्येक गांव में राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्यों की स्वीकृति दिलवाई गई और तमाम कार्यों को धरातल पर भी लागू करवाया गया। जिससे ऊपनी सहित आसपास के गांवों के हजारों लोग लाभान्वित होगें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का जनप्रतिनिधि होने के नाते आमजन की मूलभूत समस्याओं का निवारण करना प्राथमिकता रही है। ताकि प्रत्येक तबके को शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की कमी नहीं हों।
इस दौरान सोनियासर सरपंच नंदकिशोर बिहानी, सोनियासर शिवदानसिंह सरपंच खिराजराम मेघवाल, टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, कल्याणसर पुराना सरपंच प्रतिनिधि ताजूरान नायक, पूर्व ज़िला प्रमुख मेघाराम महिया, पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़ व समुद्रसिंह, माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वर बाहेती, पार्षद हनुमान मेघवाल, मोहम्मद ताहिर, प्रहलाद भांभू, खेतनाथ सिद्ध, रामेश्वरलाल गोदारा, लक्ष्मणराम गोदारा, गणपतराम महिया, मामराज हरड़ू , सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

मॉडल स्कूल को बालिका छात्रावास, प्राइमरी स्कूल व लैब की सौगातः- ऊपनी गांव स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल ब्लॉक श्रीडूंगरगढ़ में विधायक महिया के प्रयासों से विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति के बाद बालिका छात्रावास, प्राइमरी स्कूल एवं साइंस लैब का निर्माण कार्य पूरा होने पर सैंकड़ों बच्चे लाभान्वित होंगे और स्कूल के नामांकन में भी इजाफा होगा। विधायक महिया ने इन विकास कार्यों का लोकार्पण कर स्कूल प्रबंधन की समस्त जानकारी लेकर विधार्थियों से रूबरू हुए। इस अवसर पर शिक्षा विभाग व स्कूल स्टाफ़ द्वारा विधायक महिया का स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर विधायक महिया ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास की दिशा में मॉडल स्कूल बेहतर कार्य कर रहे है और स्कूल स्टाफ की मेहनत भी बच्चों का भविष्य संवारने के लिये आवश्यक है। उन्होंने मॉडल स्कूल में पेयजल प्रबंधन हेतु नया ट्यूबवेल बनवाने का आश्वासन दिया। विधायक महिया ने बताया कि स्कूल स्टाफ व अभिभावकों की मांग के आधार पर मॉडल स्कूल परिसर में 1 करोड़ 83 लाख की लागत से अत्याधुनिक बालिका छात्रावास के साथ-साथ 1 करोड़ 30 लाख की लागत से प्राइमरी स्तर स्कूल का भवन एवं 7 लाख से साइंस लैब का निर्माण पूर्ण करवाया गया है। जिससे मॉडल स्कूल के प्रति क्षेत्र के बच्चों व अभिभावकों का रूझान बढ़ेगा। इस दौरान शिक्षा विभाग से सीबीईओ ओमप्रकाश, मॉडल स्कूल प्रधानाचार्य योगेश शर्मा और समसा के अधिकारी मौजूद रहे।

पीएचसी भवन की 20 सालों की मुराद ने लिया आकारः- ऊपनी गांव में संचालित पीएचसी के स्थायी भवन के लिए पिछले 20 सालों से ग्रामीण मांग करते आ रहे थे। किन्तु आमजन की माँग को हर बार दरकिनार किया गया। विधायक महिया ने चुनावी वादे के मुताबिक़ राज्य सरकार से ऊपनी पीएचसी के भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 83 लाख की स्वीकृति दिलवाई और पीएचसी भवन का शिलान्यास करने के बाद स्थानीय अधिकारियों की लगातार मॉनिटरिंग कर पीएचसी भवन का निर्माण समय पर पूर्ण करवाया। शुक्रवार को विधायक महिया ने पीएचसी भवन का लोकार्पण कर जनहित में समर्पित किया तो ग्रामीणों ने 20 सालों की कठिन तपस्या को ध्यान में रखकर पीएचसी के आधुनिक भवन की सौगार पर विधायक महिया का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पीएचसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ऊपनी सहित आसपास के गांवों का आमजन पहुंचा और नये पीएचसी भवन का अवलोकन कर इस जनहितैषी कार्य की प्रशंसा की। इस दौरान चिकित्सा विभाग से नवीन महला व अन्य पीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।

जेजेएम के कार्यों का भी हुआ लोकार्पणः- विधायक गिरधारीलाल महिया ने ऊपनी गांव में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संपन्न हुए 3 करोड़ से अधिक राशि के पेयजल कार्यों का भी उद्घाटन किया। विधायक महिया ग्रामीणों को बताया कि राज्य व केन्द्र सरकार की संयुक्त पेयजल परियोजना जेजेएम हेतु श्रीडूंगरगढ़ में 800 करोड़ से अधिक के पेयजल कार्यों की स्वीकृति राज्य सरकार से दिलवाई गई थी। जिससे ऊपनी गांव में 3 करोड़ 9 लाख की लागत से उच्च जलाशय, पंप हाऊस, स्वच्छ जलाशय, पाईपलाइन एवं 2 ट्यूबवेल का निर्माण संपन्न हुआ है। इन पेयजल कार्यों के होने से क्षेत्र में पेयजल समस्याओं का निदान होगा। इस दौरान पीएचईडी के सहायक अभियंता बृज मोहन व कनिष्ठ अभियंता मनीष मौजूद रहे।

  • Related Posts

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में समाचार गढ़ 22 मार्च 2026 जयपुर। राजस्थान में Right to Education (RTE) के तहत निजी स्कूलों…

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में 31 लाख रूपए से अधिक रूपए हड़प लेने का मामला साईबर थाने में दर्ज हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights