Nature Nature

विधायक ने दो करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Nature

मसूरी ग्राम पंचायत को विधायक ने विकास कार्यों की दी सौगात, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

समाचार-गढ़, 27 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ विकास यात्रा के तहत क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मसूरी के अन्तर्गत के गांव मसूरी व बीदासरिया में गत 4 वर्षों में हुए 2 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। विधायक महिया ने राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय मसूरी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक विकास कार्यों के शिलालेखों से पर्दा हटाकर विकास कार्यों को जनहित में समर्पित किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर आसपास के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक महिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव व ढाणी तक विकास की किरण पहुंची है। जो कि आम जनता के विश्वास व प्यार के बदौलत संभव हुआ। उन्होंने कहा कि मसूरी और बीदासरिया गांव में सड़क, पानी, बिजली व स्वास्थ्य क्षेत्र में करोड़ों रूपयों के कार्य राज्य सरकार से स्वीकृत करवाने के बाद धरातल पर संपन्न हुए है। मसूरी सरपंच संग्रामराम हुड्डा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक महिया का साफा व फूलमालाएं पहनाकर विकास कार्यों की सौगात पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, बेरासर सरपंच हरीराम सारण, कुकणीया सरपंच प्रहलाद मेघवाल, साधासर सरपंच रामचंद्र नाथ, लालमदेसर बड़ा सरपंच कैलाश गोदारा, लालमदेसर छोटा सरपंच सांवतारान गोदारा, सोवा सरपंच प्रतिनिधि पीराराम नायक, सोनियासर मीठियां सरपंच नन्दकिशोर बिहानी, सोनियासर शिवदानसिंह सरपंच खिराजाराम मेघवाल, लालासर सरपंच तोलाराम मेहरिया, गजरूपदेसर सरपंच गोपाल कस्वां, कुचौर आथूणी सरपंच बनवारी विश्नोई, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नत्थाराम रेवाड़, पूर्व सरपंच रामकिशन तर्ड़, रामनिवास रिंटोड़, दानाराम भादू, राजूराम घणघस व प्रभुराम, उपसरपंच लालूराम सारण, किसान सभा के अमरगिरी, मुखराम गोदारा, दानाराम प्रजापत, शेखर रैगर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पेमाराम नायक, माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती सहित मसूरी व बीदासरिया गांव के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
इससे पूर्व श्रीडूंगरगढ़ विकास यात्रा का बीदासरिया गांव में ग्रामीणों ने स्वागत कर विकास कार्यों के लिए आभार जताया और इसके बाद ग्रामीणों का काफिला विधायक महिया के साथ डीजे की धुन पर मसूरी गांव के लिए रवाना हुआ।

  • Related Posts

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

    समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026। मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अभी 4…

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    समाचार गढ़, 11 अप्रैल 2026।राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और उसके दलाल को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights