Nature Nature

मोदी के दूतों ने हजारों कार्यकर्ताओं को दिलवाया आन, बान, शान की रक्षा करने के लिए सरकार बदलने का संकल्प

Nature

समाचार-गढ़, 10 सितम्बर 2023, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार का अड्डा बनी हुई है एवं राजस्थान को रेपीस्थान, अपराधीस्थान और शर्मिस्थान बना दिया है। ऐसे में राजस्थान की आन, बान, शान की रक्षा करने के लिए कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकना है। यह संकल्प भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के श्रीडूंगरगढ़ पड़ाव के दौरान मौजूद रहे हजारों कार्यकर्ताओं को, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूत के रूप में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने करवाए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जल संसाधन मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दी गई विवादित टिप्पणी के लिए जमकर कांग्रेस को कोसा। शेखावत ने अब तुष्टीकरण नहीं संतुष्टीकरण और सुराज के लिए देश में मोदी सरकार की जरूरत बताई व मोदी को मजबुत करने के लिए 2023 के विधानसभा चुनावों में राजस्थान में भाजपा को जिताने का आह्वान किया। अपने संबोधन में शेखावत ने केन्द्र सरकार की अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और राज्य सरकार को जमकर कोसा और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा केन्द्र के पैसे पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए। शेखावत ने राज्य में चौपट कानून व्यवस्था के उदाहरण बताते हुए कार्यकर्ताओं को ना थकना-ना टूटना है-ना बिखरना का संदेश दिया एवं 2023 व 2024 में भाजपा सरकार बनाएं बिना चैन से नहीं बैठना है।

इससे पूर्व अर्जुनराम मेघवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से राजस्थान से कांग्रेस सरकार की विदाई के बिना ना तो चैन से सोने और ना ही बैठने का आह्वान किया। मेघवाल ने पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार से, बेलगाम प्रशासन से, बढ़ते महिला व दलित अत्याचारों से आमजन त्रस्त होने की बात कही। मेघवाल ने 24 में मोदी के फीर से आने की बात कहते हुए 23 में राजस्थान में भाजपा को लाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी।

पूर्व भाजपा पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने अपने संबोधन में क्षेत्र की समस्याओं की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का किसान बिजली नहीं मिलने से बुरी तरह से हताश नजर आने की बात कही। और वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ट्रासंफार्मर रखवा दे तो सम्मान समारोह का आयोजन करवाते है, जिन्हें जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है। सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र की जनता मुठ्ठी बांधकर संकल्प कर लेवें की इस बार भाजपा को ही वोट देकर मोदी को मजबूत करना है।

सभा में केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण बगड़ी भी मंच पर मौजूद रहे एवं सभा को ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगीड़, रवीशेखर मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार स्वामी, जिला उपाध्यक्ष कुंभाराम सिद्ध, किशनाराम गोदारा, पार्षद विनोद गिरी गुंसाई, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान राईन, विधानसभा प्रभारी बजरंग गुर्जर, मंडल अध्यक्ष महावीर अडावलिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, सुभाष कमलिया, महेश सारस्वत, धुडाराम डेलू आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, डूंगर कालेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा, शिवरतन जोशी, महेन्द्रसिंह तंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, बजरंग सारस्वा, रामनिवास महिया, नवरत्न घिंटाला, बृजलाल तावणियां, जसराज सिवंर, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, मोमासर उपसरपंच जुगराज संचेती, तोलियासर सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह, धर्मास सरपंच प्रतिनिधि पवन पारीक, शेरूणा सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह राठौड़, पूर्व सरपंच गोपालनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश नाई, एडवोकेट बाबुलाल सारस्वत, जेठाराम भाम्भूं, पंचायत समिति सदस्य मोहननाथ कुल्डिया, पोकरनाथ सिद्ध, भींवनाथ सिद्ध, छोटूराम मेघवाल, अग्रसिंह पड़िहार, विक्रमसिंह सत्तासर, अल्पसंख्यक मोर्चा के रोशन छींपा, उस्मान भाटी, महिला मोर्चा की कुसुम शर्मा, रेखा भादाणी, पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, पार्षद जगदीश गुर्जर, अरूण पारीक, लोकेश गौड़, पवन उपाध्याय, श्याम पुरोहित, रजत आसोपा, विक्रमसिंह शेखावत, वेदप्रकाश सारस्वत, गोपाल छापोला, चांदरतन सेठिया, भरत सुथार, मघराज तेजी, प्रकाश मलघट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।


शानदार रहा स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़। परिवर्तन यात्रा का रथ लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से कालू होते हुए श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा। जहां सीमा प्रवेश पर गांव गुंसाईसर बड़ा में सरपंच सत्यनारायण सारस्वत की अगुवाई में ग्रामीणों ने भव्य अभिनंदन किया। यहां अभिनंदन स्वीकार करने के बाद यात्रा अनेकों गाडियों के काफीले में श्रीडूंगरगढ़ पहुंची जहां बैंड बाजों, ऊंट-घोड़ों के साथ विशेष लोक संगीत पार्टी द्वारा स्वागत किया गया। हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार लगाए जा रहे गगनभेदी जयकारों एवं एकमंच पर एकजुट पार्टी के सभी नेताओं द्वारा पुष्पवर्षा के बीच यात्रा का श्रीडूंगरगढ़ शहर प्रवेश हुआ।


रोड़ शो में शहरवासियों ने दिलवाया विश्वास, भाजपा से ही आस।
श्रीडूंगरगढ़। परिवर्तन संकल्प यात्रा की मुख्य सभा के बाद शहर में रोड़ शो निकाला गया। जिसमें हजारों की संख्या में शहरवासियों ने केन्द्रीय नेताओं पर पुष्पवर्षा कर उन्हें विश्वास दिलाया कि वर्तमान सरकार एवं वर्तमान विधायक के कार्यकाल में शहर के साथ हो रहे अन्याय से मुक्ति के लिए उन्हें भाजपा से ही आस है। हाई स्कूल से गांधी पार्क होते हुए रोड़ शो घूमचक्कर तक पहुंचा एवं रास्ते में कई जगहों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
अभी तक की सभाओं में सबसे शानदार रही श्रीडूंगरगढ़ की परिवर्तन संकल्प सभा, नेताओं के चेहरों पर दिखी खुशी, चर्चा पहुंची जयपुर तक।
श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में हुई परिवर्तन संकल्प यात्रा की सभा सबसे शानदार एवं भव्य रही। यात्रा में शामिल यात्रियों से जब यह शब्द सुने गए तो श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की खुशी दुगुनी हो गई। एकजुटता के साथ क्षेत्र के सभी नेता पार्टी मंच पर मौजूद रहे एवं सीधा सा संदेश दिया कि पार्टी को जिताना महत्वपूर्ण है, प्रत्याशी कोई व्यक्ति नहीं बल्कि कमल का फूल है। श्रीडूंगरगढ़ की सभा में अपार भीड़ एवं रोड़ शो, अभिनंदन कार्यक्रमों में उमड़े उत्साहित कार्यकर्ताओं से पार्टी के बड़े नेता भी खुश नजर आए।

इन-इन जगहों पर हुआ यात्रा स्वागत

समाचार-गढ़। बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा जब गुंसाईसर पहुंची तो यहां सरपंच सत्यनारायण तावनिया के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। श्रीडूंगरगढ़-गुंसाईसर के बीच पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावात व भाजपा नेत्री लकेश चौधरी द्वारा भी स्वागत किया गया। श्रीडूंगरगढ़ में सभा के बाद नेशनल हाइवे पर 11 पर स्थित गुंसाई फार्म हाउस में भाजपा नेता विनोद गिरी गुंसाई के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया।

  • Related Posts

    तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, दावा किया पेश

    तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, दावा किया पेश समाचार गढ़ 8 मई 2026। विजय ने तमिलनाडु में सरकार गठन…

    हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

    समाचार गढ़ 8 मई 2026 बीकानेर। जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू करते हुए अब उनकी अवैध कमाई के स्रोतों पर भी कार्रवाई तेज कर दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, दावा किया पेश

    तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, दावा किया पेश

    हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

    हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

    चलती ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    चलती ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    बंगाल में सुवेंदु अधिकारी संभालेंगे मुख्यमंत्री पद

    बंगाल में सुवेंदु अधिकारी संभालेंगे मुख्यमंत्री पद

    मई की आग बरसाने को तैयार: 46° तक पहुंचेगा पारा, दिन ही नहीं अब रातें भी करेंगी परेशान

    मई की आग बरसाने को तैयार: 46° तक पहुंचेगा पारा, दिन ही नहीं अब रातें भी करेंगी परेशान

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अपग्रेड स्कूलों में शुरू होंगे ऐच्छिक विषय, विद्यार्थियों को मिलेगा पसंदीदा विषय चुनने का मौका

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अपग्रेड स्कूलों में शुरू होंगे ऐच्छिक विषय, विद्यार्थियों को मिलेगा पसंदीदा विषय चुनने का मौका
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights