Nature Nature

20 जुलाई से मानसून सत्र शुरू, सरकार 7 अहम विधेयक लाएगी; ‘वंदे मातरम’ और FCRA संशोधन पर रहेगी नजर

Nature

20 जुलाई से मानसून सत्र शुरू, सरकार 7 अहम विधेयक लाएगी; ‘वंदे मातरम’ और FCRA संशोधन पर रहेगी नजर

समाचार गढ़। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान केंद्र सरकार लोकसभा में 7 महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इनमें ‘वंदे मातरम’ के अपमान को दंडनीय बनाने, विदेशी अंशदान (FCRA) कानून में संशोधन, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, MSME, इनकम टैक्स, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान से जुड़े विधेयक शामिल हैं।

सरकार की अस्थायी विधायी सूची में फिलहाल परिसीमन या महिला आरक्षण से जुड़े किसी संविधान संशोधन विधेयक का उल्लेख नहीं है। हालांकि, राजनीतिक हलकों में इन मुद्दों को लेकर चर्चा जारी है।

प्रस्तावित राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक के पारित होने पर ‘वंदे मातरम’ का अपमान करना या इसके गायन में बाधा डालना दंडनीय अपराध बन सकता है। वहीं, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक में दो वर्ष से अधिक देरी से होने वाले पंजीकरण के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अनुमति अनिवार्य करने का प्रस्ताव है।

दूसरी ओर, कांग्रेस समेत विपक्षी दल NEET-UG पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, अयोध्या राम मंदिर दान विवाद, E20 ईंधन नीति और विदेश नीति जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। ऐसे में मानसून सत्र के दौरान संसद में तीखी राजनीतिक बहस देखने को मिल सकती है।

Related Posts

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights