Nature Nature

प्रदेश में आंगनबाड़ी और सहायिका कार्यकर्ता के 100 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

Nature

समाचार गढ़ 11जून 2025 आंगनबाड़ी और सहायिका कार्यकर्ता नौकरी पाने की इच्छुक महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, बीकानेर (राजस्थान) द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी की गई है। बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 157 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनमें से 57 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के हैं और 100 पद आंगनबाड़ी सहायिका के लिए निर्धारित हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

योग्य उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स के साथ 11 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच संबंधित सीडीपीओ कार्यालय में स्वयं जाकर जमा करना होगा। आवेदक को आवेदन जमा करते समय रसीद लेना अनिवार्य है। यदि किसी दस्तावेज की कमी हो जाती है, तो अंतिम तिथि तक एक प्रार्थना पत्र के साथ उन्हें जमा किया जा सकता है। लेकिन 10 जुलाई के बाद किसी भी दस्तावेज को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन की पात्रता और क्षेत्रीय शर्ते

इन पदों के लिए आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी का उस क्षेत्र की स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है, जिसके लिए भर्ती की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदनकर्ता का संबंधित राजस्व ग्राम और शहरी क्षेत्रों में संबंधित वार्ड से होना जरूरी है। साथ ही शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदनकर्ता का 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।

जानें आयु सीमा सहित अन्य जरुरी जानकारी

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आयु 18 से 35 वर्ष तय की गई है। जबकि एससी, एसटी, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक है। यह भर्ती मानदेय (honorarium) के आधार पर की जाएगी। अन्य राज्यों की एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी की महिलाओं को राजस्थान राज्य में सामान्य वर्ग के समान माना जाएगा। आवेदन पत्र निःशुल्क संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Related Posts

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। International News: भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई क्षेत्र को लेकर प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित नेपाल के…

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। Rajasthan News: नगर पालिका चुनाव के बीच मतदान से ठीक पहले एक ऐसा सियासी घटनाक्रम सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights