Nature Nature

पालिकाध्यक्ष मानमल पहुंचे हॉस्पिटल रोड, दुकानदारों से अपील

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के नगर पालिका क्षेत्र में पिछले काफी समय से हॉस्पिटल रोड एसबीआई बैंक, पोस्ट ऑफिस, बालिका विद्यालय के पास नालों का पानी ओवरफ्लो हो जाने के कारण सफाई व्यवस्था चारमुराई हुई थी और इसके लिए बाजार के नागरिक लगातार इस समस्या से परेशान होकर पालिका में शिकायत कर रहे थे। इसके बाद पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा व विधायक पुत्र शिव सारस्वत एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं और सिर्फ मुख्य बाजार ही नहीं अपितु जहां-जहां इस तरह की समस्या सामने आ रही है उसे दुरुस्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है। बार-बार गंदे पानी के ओवर फ्लो हो जाने से नागरिक परेशान थे और इसी परेशानी को देखते हुए लगातार पालिका सफाई कर्मियों द्वारा मशीनों से नालो व चैंबरों की सफाई की जा रही है। आज शाम पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा सरकारी हॉस्पिटल की रोड पर बने चैंबरों का निरीक्षण करते नजर आए। उनके साथ में पार्षद पवन उपाध्याय ASI कमल चावरिया व पालिका के सफाई कर्मी भी मौजूद रहे। पालिका अध्यक्ष शर्मा ने बाजार के दुकानदारों से अपील की है कि अपनी दुकान का कचरा, पॉलिथीन नालियों में ना फेंके, क्योंकि पॉलिथीन की वजह से नाले जाम हो जाते हैं और फिर गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। बाजार के दुकानदार अपनी जिम्मेदारी समझे और नालों व सड़कों पर कचरा नहीं फेंके। वहीं सब्जी मंडी के दुकानदारों से भी अपील की है कि वह कचरा सड़कों पर ना फेंके कचरे को कचरा पात्र में ही डालें।

  • Related Posts

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद…

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights