Nature Nature

दुष्कर्म में असफल होने पर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया राउण्डअप

Nature

समाचार गढ़, 13 जून, श्रीडूंगरगढ़। कल बुधवार देर शाम हेमासर गांव में मिले युवती के शव के मामले में मृतक युवती के भाई ने इसी गांव के युवक पर दुष्कर्म का प्रयास करने और सफल नहीं होने पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने सुमेरमल ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक कोजूराम काफ़ी दिनो से मेरी बहिन के पिछे घूमता और परेशान करता था। आरोपी बुधवार शाम करीब 5 बजे उसकी नाबालिग बहिन को बहला फुसला कर सुने बाड़े में ले गया। उसने अपने दोस्तों के साथ मिल कर दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल रहने पर अपने दोस्तों के साथ मिल कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी नेशनल 11 पर स्थिति होटल में जाकर छिप गया जहा वो काम करता था। वही युवती घर पर नही होने पर परिजनों ने तलाश शुरु कर दी थी। युवती के भाई संदेह के आधार पर होटल पर आए तो आरोपी उन्हे देखे कर भागने लगा। युवती के भाई और गांवो ने आरोपी युवक को पकड़ कर युवती के बारे में पूछा तो आरोपी ने गलती हो जाने की बात कहते हुए घटनास्थल की जानकारी दी। युवती के भाई ने होटल से ही फोन कर गांव में मौजूद अपने दूसरे भाई को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचा जहां युवती का शव पड़ा था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस होटल पर पहुंची व आरोपी को पकड़ लिया। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है व आरोपी को राउण्डअप कर लिया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी इंद्र कुमार करेंगे।

  • Related Posts

    तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

    तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट समाचार गढ़, 28 मार्च 2026। राजस्थान में शनिवार से मौसम अचानक करवट लेने वाला है।…

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    समाचार गढ़ 27 मार्च 2026। मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने इजराइल पर 83वीं बार मिसाइल हमला किया है। इस बार हमले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

    तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

    जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

    ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights