Nature Nature

मर्डर मामला! मुख्य आरोपी सहित अन्य चिन्हित, धरना उठाया गया, शव परिजनों को सौंपा

Nature

मर्डर मामला! मुख्य आरोपी सहित अन्य चिन्हित, धरना उठाया गया, शव परिजनों को सौंपा
समाचार गढ़, 19 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान गांव में हुए कुल्हाड़ी से मर्डर के मामले में सुबह से ही मामला गर्माया हुआ था लेकिन शाम होते होते मामला शांत हो गया। सुबह सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 70 वर्षीय पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया की मर्डर में साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची। जिसके बाद शव को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पातल की मोर्चरी में रखवाया गया। यहां परिजन व ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और आरोपी गिरफ्तारी नहीं होने तक शव को उठाने से इंनकार कर दिया। इधर पुलिस आरोपी की तलाश में अपना काम कर ही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी सहित अन्य को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। जिसके बाद सीओ निकेत पारीक व थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार स्वामी ने परिजनों व ग्रामीणों से समझाईश की और वो शव को उठाने के लिए मान गए। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा दिया गया। थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि परिजनों से परिवाद प्राप्त हुई है, मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है। बता दें कि इस धरने के दौरान कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा, कांग्रेस प्रदेश कमेटी सदस्य हरिराम बाना, राजेन्द्र प्रसाद स्वामी, कॉमरेड जावेद, मुकेश सिद्ध भी शामिल हुए।

Related Posts

किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद…

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights