Nature Nature

नेशनल हाईवे 11 की सड़क खून से हुई लाल, कार ने मारी भेड़ों को टक्कर, 10 की मौके पर मौत, मौके पर पुलिस

Nature

समाचार गढ़, 30 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाईवे 11 पर सिखवाल होटल के पास अभी एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार स्विफ्ट डिजायर ने 12 भेड़ों को टक्कर मार दी। हादसे में 10 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि भेड़ों को संभालने का मौका भी नहीं मिला। घायल भेड़ों को उपचार के लिए आपणों गांव श्री डूंगरगढ़ सेवा समिति की एंबुलेंस में चिकित्सक पहुंच रहे हैं और मौके पर ही घायल भेड़ो का इलाज करेंगे। घटना के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया है। लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला जा रहा है। रेवड़ में 80 भेड़-बकरियां बताई जा रही है। रेवड़ चराने का काम भीमसिंह पुत्र बालू सिंह राजपुर करता है। इस हादसे से पशुपालकों को भारी नुकसान हुआ है और स्थानीय लोगों में नाराजगी का माहौल है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर लोगों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर सीकर की बताई जा रही है जिसको श्री डूंगरगढ़ थाने लाया जा रहा है।

  • Related Posts

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026 बीकानेर। जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार देर शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक…

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026। बीकानेर के मशहूर भुजिया उद्योग पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ने वाली है। हाल ही में कीमतों में 20 रुपये प्रति किलो की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

    ईरान का अमेरिका पर अविश्वास कायम, सीजफायर वार्ता के बीच होर्मुज संकट और तेल टैंकरों की हलचल

    ईरान का अमेरिका पर अविश्वास कायम, सीजफायर वार्ता के बीच होर्मुज संकट और तेल टैंकरों की हलचल

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights