Nature Nature

तिरंगा यात्रा के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम, ऑपरेशन ‘सिन्दूर’ की वीर गाथा से भावुक हुए लोग

Nature

समाचार गढ़, 12 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज क्षेत्र के गांव सातलेरा में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में देशभक्ति का अनूठा रंग देखने को मिला। प्राचार्या बबीता बिश्नोई के मार्गदर्शन और विद्यालय स्टाफ के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे गांव को राष्ट्रप्रेम की खुशबू से भर दिया।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी किशन गोपाल बीकानेरी के अनुसार, प्राचार्या बिश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा गांव की मुख्य गलियों से गुजरते हुए आगे बढ़ी, जहां ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। बच्चे हाथों में तिरंगे, बैनर, फ्लैक्स लेकर ‘भारत माता की जय’, ‘वन्दे मातरम’, ‘इन्कलाब जिंदाबाद’ और ‘जय जवान जय किसान’ के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक नुजल इस्लाम काजी ने हाल ही में भारतीय सेनाओं द्वारा किए गए ऑपरेशन सिन्दूर में दिखाए गए अद्भुत शौर्य और पराक्रम की प्रेरणादायक जानकारी दी, जिससे वातावरण राष्ट्रवाद से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में अमरचंद, लल्लू राम, वंदना, सुमम, अनुराधा, पूजा और किशन गोपाल प्रजापत का विशेष सहयोग रहा।

  • Related Posts

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट…

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। सीकर जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे शोषण में बदल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights