Nature Nature

‘लर्न एंड फन’ इंग्लिश मीडियम स्कूल की नई शुरुआत, मॉण्टेसरी पद्धति और फ्री डेमो क्लास से आकर्षित हो रहे अभिभावक

Nature

समाचार गढ़ 29 जून 2025 कस्बे के तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) के निकट नवस्थापित ‘लर्न एंड फन’ इंग्लिश मीडियम स्कूल में पहले ही सत्र से नवाचारों की शुरुआत कर दी गई है।

प्रधानाचार्य विनिता सारस्वत ने बताया कि विद्यालय में 1 जुलाई से 10 जुलाई तक कक्षा 5 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क डेमो कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इन कक्षाओं में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और एसएसटी जैसे विषयों की पढ़ाई सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक की जाएगी। कोई भी विद्यार्थी इन कक्षाओं में भाग लेकर स्कूल के वातावरण और पद्धति से सहज रूप से जुड़ सकता है।

सारस्वत ने बताया कि इन कक्षाओं के साथ-साथ विद्यार्थियों को प्रतिदिन कंप्यूटर और सामान्य ज्ञान (जीके) की भी अलग से कक्षाएं दी जाएंगी, जिससे वे टेक्नोलॉजी फ्रेंडली बन सकें और अपने करियर को लेकर जागरूक हों। स्कूल की ओर से विद्यार्थियों के लिए आने-जाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

छोटे बच्चों के लिए विद्यालय में मॉण्टेसरी शिक्षण पद्धति अपनाई गई है, जो उन्हें खेल-खेल में पढ़ाई का अनुभव करवाती है। इस नवाचार से बच्चों को एक नई ऊर्जा और रुचिकर माहौल मिल रहा है।

प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल में प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम के साथ वैश्विक स्तर की शिक्षा देने के लिए संकल्पबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। अभिभावक प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यालय समय में सीधे स्कूल में आकर या फिर मोबाइल नंबर 7878284052, 7733887741 पर संपर्क कर सकते हैं।

‘लर्न एंड फन’ स्कूल आधुनिक शिक्षा पद्धति के साथ श्रीडूंगरगढ़ में एक सकारात्मक शैक्षणिक बदलाव की शुरुआत कर रहा है।

Related Posts

अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

समाचार गढ़ 4 मार्च 2026। अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत की ख़बर आई है। संभवतः इस युद्ध में किसी भारतीय की ये पहली…

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights