Nature Nature

किसानों के लिए राहत की खबर, धीरदेसर चोटियान में बरसे बादल, किसानों के चेहरे पर मुस्कान

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़, (गौरीशंकर सारस्वत) 19 अगस्त 2023। पिछले काफी लंबे अंतराल के बाद आज श्री डूंगरगढ़ अंचल में बादलों ने बरसना शुरू किया है। काफी लंबे समय के बाद आसमान में छाए काले बादलों को देखकर किसानों के चेहरों पर भी खुशियां लौट आई है। आज अभी-अभी ताजा जानकारी मिल रही है कि श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के धीरदेसर चोटियां में बादलों ने राहत का पानी बरसना शुरू कर दिया है। धीरदेसर चोटियां के किसान सांवरमल सहू बताया कि गांव में 4 से 5 अंगुल बारिश हुई है अभी भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। किसान सांवरमल सहु ने बताया कि पिछले काफी लंबे अंतराल के बाद इंद्र भगवान ने किसानों की पुकार सुनी है। बारिश के अभाव में बारानी तथा सिंचित फसलें बुरी तरह से लटपटा गई थी अब बारिश का दौरा पुनः शुरू हुआ है जो किसानों के लिए राहत का अच्छा संकेत है । किसान सांवरमल ने बताया कि यह बारिश डूबते को तिनके का सहारा वाली कहावत साबित होगा। दम तोड़ रही फसलों के लिए यह बरसात संजीवनी साबित होगी। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हो रही यह बरसात किसानों के लिए अच्छी राहत की खबर है क्योंकि फसलें बरसात के अभाव में दम तोड़ती जा रही थी साथ ही बिजली कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही थी अब किसानों को उम्मीद है कि इंद्र भगवान श्रीडूंगरगढ़ अंचल सहित राजस्थान पर मेहरबान होगा। जानकारी के अनुसार मोमासर, सत्तासर, कुंतासर गांव की रोही में भी बारिश के समाचार मिल रहे है। इसके अलावा क्षेत्र के गांव सातलेरा में भी बूंदाबादी के दौर शुरू होने की बात सामने आ रही है।

काफी लंबे अंतराल के बाद श्री डूंगरगढ़ आंचल में मेघ हुए मेहरबान श्री डूंगरगढ़ के धीरदेसर चोटियां में बरसे बादल। फोटो सांवरमल सहू

किसानों के लिए राहत की उम्मीद लेकर लौटे बादल ।
आसमान से काले बादलों ने बरसाया राहत का पानी, भूमिपुत्र हर्षित। फोटो गौरीशंकर सारस्वत
  • Related Posts

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट…

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। सीकर जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे शोषण में बदल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights