Nature Nature

10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर ख़बर

Nature

समाचार गढ़। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की मुख्य परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह और 10वीं की मार्च के प्रथम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। मुख्य परीक्षाओं को लेकर बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्य परीक्षाओं का टाइम टेबल इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। आमतौर पर 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं मार्च में शुरू की जाती है। लेकिन इस बार अप्रैल मई में प्रस्तावित लोकसभा चुनावों को देखते हुए पहली बार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रशासन 12वीं की परीक्षाएं फरवरी में शुरू करने का मानस बनाया है। हालांकि इस निर्णय पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। लेकिन आगामी महीनों में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव, इंजीनियरिंग व मेडिकल सहित कई बड़ी परीक्षाओं के शेड्यूल से बोर्ड ने इस साल अपनी परीक्षा को कुछ दिन पूर्व कराने की तैयारी कर रखी है। बोर्ड के अधिकारियों में इस बात की सहमति बन चुकी है। दरअस इस साल लोकसभा चुनाव होने हैं। अधिक अरकारी स्कूल मतदान केन्द्र बनते ही हैं। शिक्षको की चुनाव ड्यूटी में महीनों पर पहले ट्रेनिंग आदि के लिए लगाया ही जाता है। ऐसे में बोर्ड का प्रयास है कि मतदान केन्द्रों पर चुनावी गतिविधियों से पूर्व परीक्षा करा ली जाए। हाल ही में चुनाव आयोग ने भी सरकार से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी थी, जहां परीक्षा केन्द्र स्थापित हैं। 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 जनवरी के बाद 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी अभी तक शुरू नहीं हुई हैं। शीतकालीन अवकाश के बाद 6 जनवरी से स्कूल वापस खुल चुके हैं। लेकिन जयपुर बीकानेर सहित जिन जिलों में शीतलहर लहर का प्रकोप है वहां आठवीं तक के विद्यार्थियों की फिलहाल छुट्टियां चल रही है। ऐसे में 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 जनवरी के बाद शुरू होने की संभावना है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं करीब एक महीना चलेंगी। सीबीएसई की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू, मुख्य परीक्षा 15 फरवरी से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरुव चुकी हैं। मुख्य परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरु होगी। (सीबीएसई) ने पिछले महीने ही 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी थी। 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च तक और 12वीं की 15 फरवरी से शुरू होकर दो अप्रैल तक चलेगी। पिछले साल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च से शुरू की गई। जबकि 10वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हुई। यह परीक्षाएं 12 अप्रैल तक चली।

  • Related Posts

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    समाचार-गढ़ 4 अक्टूबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के बाद मतदाता सूची से नाम छूटे पात्र लोगों और पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं के…

    Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

    समाचार-गढ़ 4 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा में डूरंड लाइन के पास पाकिस्तानी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

    Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

    Maharashtra Cyber Fraud: 14 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 75 साल की महिला से 3 करोड़ की ठगी, पुलिस बनकर ऐसे डराया

    Maharashtra Cyber Fraud: 14 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 75 साल की महिला से 3 करोड़ की ठगी, पुलिस बनकर ऐसे डराया

    Putin Xi News: मोदी के वेटिंग रूम में अकेले रह गए पुतिन-जिनपिंग, न भाषा समझ आई न ट्रांसलेटर था… फिर भी हुई बात!

    Putin Xi News: मोदी के वेटिंग रूम में अकेले रह गए पुतिन-जिनपिंग, न भाषा समझ आई न ट्रांसलेटर था… फिर भी हुई बात!

    Ladakh Map: लद्दाख की 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, अक्साई चिन के Dehra Compass का भी नक्शे में नाम

    Ladakh Map: लद्दाख की 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, अक्साई चिन के Dehra Compass का भी नक्शे में नाम

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights