Nature Nature

समंदसर में रात्रि चौपाल आयोजित, उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Nature

समाचार गढ़ 29 अप्रैल 2025 । राज्य सरकार के पारदर्शी एवं संवेदनशील सुशासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सोमवार रात्रि ग्राम पंचायत समंदसर में उपखंड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल में ग्रामवासियों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा की गई। इस दौरान प्रमुख रूप से राजकीय विद्यालय के पट्टे शुदा खेल मैदान पर अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई। उपखंड अधिकारी ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्कूल प्रधानाचार्य को ग्राम पंचायत के समन्वय से नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में अनावश्यक पत्राचार से बचते हुए तुरंत कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

ग्रामवासियों ने पशु उपस्वास्थ्य केंद्र में छह माह पूर्व डिमांड राशि जमा कराने के बावजूद विद्युत कनेक्शन नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर उपखंड अधिकारी ने मौके पर मौजूद जेडीवीवीएनएल के कनिष्ठ अभियंता को त्वरित नियमानुसार विद्युत कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए।

परिवादी शेराराम व भागीरथ ने विद्युत सप्लाई तारों के ढीले होने की समस्या रखी, जिस पर तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए गए। राशन डीलर श्री भागीरथ ने पिछले आठ माह से लंबित कमीशन का मुद्दा उठाया, जिस पर उपखंड अधिकारी ने लिखित आवेदन प्राप्त कर विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया।

देर रात तक चली रात्रि चौपाल में उपखंड अधिकारी ने सभी अधिकारियों व आमजन से भीषण गर्मी के मद्देनजर लू व तापघात से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की। चिकित्सा प्रभारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य केंद्रों पर एएनएम व अन्य चिकित्सा स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा ओआरएस घोल व आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखें और सतर्कता से कार्य करें।

Related Posts

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights