Nature Nature

राजस्थान तप रहा, जैसलमेर में टूटा 6 साल पुराना गर्मी का रिकॉर्ड

Nature


बाड़मेर सबसे गर्म, जोधपुर में 5 साल में सबसे ज्यादा तापमान,

समाचार गढ़ 29 अप्रैल 2025 राजस्थान में सोमवार को भीषण गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो 30 अप्रैल 2018 को दर्ज 46.1 डिग्री के रिकॉर्ड से ज्यादा है। बाड़मेर में पारा 46.4 डिग्री तक पहुंच गया। जोधपुर में भी 44.4 डिग्री तापमान के साथ पिछले 5 सालों में सबसे गर्म दिन रहा।

जयपुर, अलवर, भीलवाड़ा समेत कई शहरों में तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। फलोदी, गंगानगर, बीकानेर, जालोर, पिलानी, चित्तौड़गढ़ और कोटा हीटवेव की चपेट में रहे। सुबह 10 बजे के बाद ही इन शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया।

1 मई से राहत की उम्मीद, आंधी-बारिश का सिस्टम होगा एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन और तेज गर्मी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि 1 मई से नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है, जिससे आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
फलोदी में तो रविवार रात न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज हुआ, जिससे रात में भी गर्मी का असर दिन जैसा ही महसूस हुआ।
पूरे प्रदेश में सिर्फ प्रतापगढ़ और हनुमानगढ़ ऐसे शहर रहे जहां तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा, बाकी सभी जगहों पर गर्मी ने अपना कहर बरपाया।

Related Posts

पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

समाचार गढ़ 29 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की एक ग्राम पंचायत इन दिनों अजीब स्थिति से गुजर रही है। यहां महिला सरपंच पति से विवाद के बाद…

सीमा के पास खेत से निकली करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान पर जताई जा रही आशंका

समाचार गढ़ 29 नवंबर 2026। राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाके में खेत की बिजाई के दौरान ऐसी चीज मिली, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया। दरअसल,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

सीमा के पास खेत से निकली करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान पर जताई जा रही आशंका

सीमा के पास खेत से निकली करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान पर जताई जा रही आशंका

महिला आरक्षण की राह में अब कोई बाधा नहीं रहने देंगे! कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

महिला आरक्षण की राह में अब कोई बाधा नहीं रहने देंगे! कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

लोक सभा की 543 सीटों की संख्या बदलकर होगी 850! क्या संसद में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी सरकार?

लोक सभा की 543 सीटों की संख्या बदलकर होगी 850! क्या संसद में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी सरकार?

राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला

राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला

तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights